Bike of SP Office Employee Stolen from Nuh Mini Secretariat | Haryana News | नूंह लघु सचिवालय से एसपी के सेवादार की बाइक चोरी: स्टॉफ पार्किंग में खड़ी थी, ड्यूटी खत्म करने पर देखी, गायब मिली – Nuh News
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चोर की तस्वीर।
नूंह जिले में बाइक चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। चोर पलक झपकते ही मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हैं। ताजा मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत एक सेवादार की बाइक चोरी हो गई। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बाइक चोरी की पूरी वारदात लघु सचिव
.
सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया बाइक चोर
पुलिस को दी शिकायत में गावं जोगीपुर के रहने वाले अब्दुल रज्जाक ने बताया कि वह लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फोर्थ क्लास कर्मचारी है। 10 दिसंबर की सुबह वह बाइक से ड्यूटी आए थे। बाइक को स्टाफ पार्किंग में लॉक लगाकर खड़ा कर दिया।
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चोर की तस्वीर।
जब ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे बाइक को देखा तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश किया गया, लेकिन बाइक का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। लघु सचिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पता चला एक युवक बाइक को चोरी कर ले गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

