Trailer crushes bike riders…2 dead | ट्रेलर ने बाइक सवारों को रौंदा…2 की मौत: सूरजपुर में हादसे के बाद वाहन छोड़कर भागा ड्राइवर, तलाश में जुटी पुलिस – Surajpur News
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोयले से भरे ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है।
.
मृतकों के पहचान कमलापुर गांव निवासी विक्की राजवाड़े और ओड़गी के खर्रा गांव निवासी शिवमंगल राजवाड़े के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक किसी काम से बाहर गए थे। जब वो अपने गांव लौट रहे थे, तभी लक्ष्मीपुर गांव में ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में एक ने मौके पर दम तोड़ दिया। दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर भटगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात कोयला लोड ट्रेलर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

