Slogans like ‘Modi, your grave will be dug’ were raised at the Congress rally. | कांग्रेस की रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ का नारा: भाजपा बोली- मुगलों की राह पर कांग्रेस, जल्द दफ्न होंगे; राहुल कर रहे औरंगजेब जैसा काम

Slogans like ‘Modi, your grave will be dug’ were raised at the Congress rally. | कांग्रेस की रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ का नारा: भाजपा बोली- मुगलों की राह पर कांग्रेस, जल्द दफ्न होंगे; राहुल कर रहे औरंगजेब जैसा काम


  • Hindi News
  • National
  • Slogans Like ‘Modi, Your Grave Will Be Dug’ Were Raised At The Congress Rally.

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की इस रैली में राहुल के अलावा प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए थे।

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली विवादों में आ गई। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली में जाते समय ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए।

नारेबाजी की निंदा करते हुए बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, एक बार फिर कांग्रेस का चरित्र सामने आ गया है। वे मोदी जी की मौत की कामना कर रहे हैं। उनकी मुस्लिम लीग और माओवादी सोच सबके सामने आ गई।

मोदी की कब्र खोदने की बात करने वाली पार्टी खुद दफ्न हो जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का भी वही हाल होगा जो औरंगजेब के समय मुगलों का हुआ था।

भाजपा का आरोप है कि महिलाओं के इस ग्रुप ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर नारे लगाए।

भाजपा सांसद बोले- राहुल औंरगजेब की तरह परिवार की छठी पीढ़ी राज्यसभा सांसद ने कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य शायद वैसा ही होने वाला है जैसा ‘द लास्ट मुगल’ किताब में मुगल साम्राज्य के बारे में लिखा गया है। मुगल साम्राज्य में छह लोगों ने शासन किया – बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब। छठी पीढ़ी के शासन के बाद मुगल साम्राज्य खत्म हो गया।

इसी तरह कांग्रेस पर भी नेहरू परिवार के छह लोगों ने शासन किया है- मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी। राहुल गांधी छठे हैं जो अभी सत्ता का आनंद ले रहे हैं। इनके बाद कांग्रेस का भी मुगलों जैसा हश्र होगा।

अब जानिए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली क्यों निकाली गई, किसने-क्या कहा…

राहुल गांधी लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। अब तक 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस (7 अगस्त, 18 सितंबर और 4 नवंबर को) भी कर चुके हैं। उन्होंने आयोग को मोदी सरकार की “B टीम” भी कहा था। 9 दिसंबर को SIR पर चर्चा के दौरान भी उन्होंने भाजपा को घेरा था।

इस रैली में राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हिस्सा लिया और रैली को संबोधित किया था।

रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने संविधान की कॉपी दिखाई।

राहुल बोले- मोदीजी का कॉन्फिडेंस खत्म

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा-पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह, विवेक जोशी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम ने इनके लिए कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ एक्शन लेंगे। इन लोगों को नहीं भूलना चाहिए कि ये हिंदुस्तान के इलेक्शन कमिश्नर हैं, बीजेपी के नहीं।

खड़गे बोले- बेटे को कुछ भी हो, देश के लोगों को नहीं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मेरे बेटे का आठ घंटे का ऑपरेशन होना था। मुझे घर से भी फोन आया कि आपको आना चाहिए, लेकिन जब देश के लिए जवान मर रहे हैं, इंदिरा-राजीव ने कुर्बानी दी, सोनिया ने सबकुछ त्याग दिया। मैं अपने बेटे के लिए इस लड़ाई को छोड़कर नहीं जा सकता। बेटे को कुछ भी हुआ कोई बात नहीं, मगर देश के लोगों को कुछ नहीं होना चाहिए। हमें पीछे नहीं हटना है, पीछे हट जाएंगे तो मर जाएंगे।

प्रियंका बोलीं- हमने जो बनाया, बीजेपी ने सब बिखेर दिया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पीएम मोदी बड़े-बड़े राष्ट्रपतियों के साथ हाथ में हाथ डालकर फोटो खिंचाते हैं, लेकिन जनता के साथ नहीं खड़े होते हैं। ये आपसे नहीं पूछ सकते कि आपके दुख क्या हैं। संसद में इनका आत्मविश्वास घट जाता है। आंख से आंख नहीं मिला पाते। जनता का विश्वास मोदी शाह से हट चुका है। आज इनको चुनाव आयोग की जरूरत है, इसके बिना ये नहीं जीत सकते। पीएम ऑफिस के अधिकारी बेटिंग एप चला रहे थे, इसकी चर्चा क्यों नहीं होती। जो इतने सालों में हमने बनाया, इन्होंने सब बिखेर दिया।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

राहुल की सांसदों के साथ बैठक में नहीं पहुंचे थरूर: कोलकाता में दोस्त की शादी में गए

कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को संसद भवन के एनेक्स एक्सटेंशन बिल्डिंग में कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल नहीं हुए। राहुल गांधी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इसमें 99 सांसद शामिल हुए थे। बैठक में शीतकालीन सत्र के दौरान अब तक पार्टी के सांसदों के परफॉर्मेंस की समीक्षा की गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!