Vijay Erode Rally Guideline Update; Tamil Nadu Police | TVK | एक्टर विजय को ईरोड में जनसभा करने की परमिशन मिली: 84 शर्तें माननी होंगी; सितंबर में करूर रैली में भगदड़ से 41 लोग मारे गए थे
ईरोड19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्टर को विजयामंगलम में रैली के लिए 50 हजार का किराया भी देना पड़ेगा।
पुलिस ने रविवार को TVK प्रमुख विजय की 18 दिसंबर को होने वाली इरोड जनसभा के लिए इजाजत दे दी है लेकिन इसके लिए 84 शर्तें लगाई हैं।
पार्टी के मुख्य कोऑर्डिनेटर के सेंगोट्टियन ने पुलिस और राजस्व विभाग में याचिका दायर कर विजयामंगलम में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच विजय की मीटिंग करने की इजाजत मांगी थी।
पुलिस ने आयोजकों से 84 मांगें पूरी करने को कहा। TVK प्रतिनिधियों के मंदिर अधिकारियों से मिलने के बाद, उन्होंने अपनी 16 एकड़ जमीन पर जनसभा के जरूरी NOC पुलिस को भेज दी।
इससे पहले 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। इसके चलते उन्हें जनसभाएं करने से पहले परमिशन लेनी पड़ी।
पहले देखिए करूर भगदड़ की 3 तस्वीरें…
27 सितंबर को करूर में रैली हुई, विजय देर से पहुंचे। इससे भगदड़ हुई।
करूर की रैली में भगदड़ के बाद अगले दिन की तस्वीर, चप्पलों के ढेर से भीड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हादसे में मारे गए लोगों के परिजन, शव लेने मॉर्चुरी पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
16 एकड़ की जमीन पर होगी जनसभा
TVK प्रतिनिधियों के मंदिर अधिकारियों से मिलने के बाद, उन्होंने अपनी 16 एकड़ जमीन पर मीटिंग करने के लिए ज़रूरी NOC पुलिस को भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ए सुजाता ने इलाके का फिर से निरीक्षण किया। साथ ही TVK से मंदिर को किराए के तौर पर 50 हजार रुपए और सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 50 हजार रुपये जमा करने को कहा।
विजय की पार्टी तमिलनाडु चुनाव लड़ेगी, CM फेस होंगे एक्टर
दरअसल, एक्टर विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। तमिलगा वेत्री कझगम की महाबलीपुरम के एक होटल में मीटिंग हुई। इसमें विजय को 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया गया। साथ ही पार्टी ने उन्हें चुनावी गठबंधन तय करने का पूरा अधिकार भी सौंप दिया।
पुडुचेरी पुलिस ने 6 शर्तों के साथ रैली की इजाजत दी थी
पुडुचेरी पुलिस ने उप्पलम एक्सपो ग्राउंड में रैली के लिए कुछ शर्तें रखी थीं। इसके तहत केवल 5000 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई थी। पार्टी की तरफ से जारी किए गए QR कोड पास के आधार पर ही एंट्री की अनुमति थी।
रैली में विजय को 10 बजे से 12 बजे के बीच वैन से भाषण देने की इजाजत दी गई थी। प्रशासन ने रोड शो की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने यह भी बताया कि विजय के कार्यक्रम में किसी भी तरह का रोड शो नहीं होगा और केवल नियंत्रित जनसभा की अनुमति दी गई है।

