Villagers block NH-39 in Latehar | लातेहार में ग्रामीणों ने एनएच-39 जाम किया: परिजनों ने की लापता युवक की बरामदगी की मांग, 3 दिसंबर से है लापता – latehar News

Villagers block NH-39 in Latehar | लातेहार में ग्रामीणों ने एनएच-39 जाम किया: परिजनों ने की लापता युवक की बरामदगी की मांग, 3 दिसंबर से है लापता – latehar News



लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग) को जाम कर दिया। यह प्रदर्शन बनहरदी गांव निवासी एक लापता युवक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर किया गया। सिकनी के पास हुए इस जाम के कारण

.

लापता युवक की पहचान मनोज उरांव के रूप में हुई है, जो बीते 3 दिसंबर से लापता है। उसकी पत्नी सोनी उरांव ने बताया कि उन्होंने अपने पति की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने चंदवा थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण और परिजन नाराज हैं।

तीन दिनों के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा: पुलिस

जाम की सूचना मिलते ही लातेहार के एसडीपीओ अरविंद कुमार और चंदवा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रणधीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से बातचीत की और मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लापता युवक के मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और तीन दिनों के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया, जिसके बाद एनएच-39 पर यातायात बहाल हो सका। हालांकि, जाम के कारण यात्री बसें और मालवाहक वाहन घंटों फंसे रहे, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर मनोज उरांव की सकुशल बरामदगी नहीं हुई, तो वे इससे भी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर लातेहार विधायक प्रकाश राम ने भी विधानसभा में सवाल उठाया था, इसके बावजूद युवक की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!