Kapurthala Dairy businessman molested minor girl Update | कपूरथला में डेयरी व्यवसायी ने नाबालिग से की छेड़छाड़: पति से अलग रहती थी महिला, बोली-शादी का झांसा दिया, बेटी का शारीरिक शोषण किया – Kapurthala News

Kapurthala Dairy businessman molested minor girl Update | कपूरथला में डेयरी व्यवसायी ने नाबालिग से की छेड़छाड़: पति से अलग रहती थी महिला, बोली-शादी का झांसा दिया, बेटी का शारीरिक शोषण किया – Kapurthala News



महिला और बेटी ने पुलिस को शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग।

कपूरथला में एक डेयरी व्यवसायी पर एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद थाना सिटी पुलिस ने आरोपी व्यवसायी मनप्रीत सिंह बतरा के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली ह

.

डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि मोहल्ला मेहताभ गढ़ की रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पहला पति साल 2016 में उसे छोड़कर चला गया था। इसके बाद वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ प्रतापगढ़ में रहती थी।

लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी महिला

इसी दौरान उसकी मुलाकात जालोखाना निवासी मनप्रीत सिंह से हुई, जो डेयरी फार्म का काम करता है। मनप्रीत सिंह ने महिला को शादी का झांसा दिया, जिसके बाद वह साल 2017 से अपनी बेटी सहित उसके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी। महिला का आरोप है कि इस दौरान मनप्रीत सिंह ने उसका शारीरिक शोषण किया।

आरोपी को पकड़ने छापेमारी कर रही पुलिस

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह ने उसकी नाबालिग बेटी का भी शारीरिक शोषण किया। डीएसपी शीतल सिंह ने जानकारी दी कि महिला के बयानों के आधार पर आरोपी मनप्रीत सिंह बतरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!