8 followers of gangsters arrested in Kekri | केकड़ी में गैंगस्टर्स के 8 फॉलोअर्स गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर अपराधियों का प्रभाव बढ़ा रहे थे, पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान – kekri News
केकड़ी-सरवाड़ थाना पुलिस ने संगठित अपराध और गैंगस्टरों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से गैंगस्टरों का महिमामंडन करने और उन्हें बढ़ावा देने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार
.
असामाजिक तत्वों पर कसी गई नकेल
सरवाड़ थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में कुछ असामाजिक तत्व प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और गहन अभियान चलाया।
आठ गैंग फॉलोअर्स गिरफ्तार, एसडीएम से पाबंद
अभियान के दौरान पुलिस ने आठ ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जो गैंगस्टरों को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फॉलो कर उनके प्रभाव को बढ़ा रहे थे। इन सभी को उपखंड मजिस्ट्रेट सरवाड़ के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें पाबंद करवाया गया।
सरवाड़ और केकड़ी क्षेत्र के निवासी शामिल
पाबंद किए गए लोगों में सरवाड़, गणेशगंज और तितरिया (केकड़ी) क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। इनमें गणेशगंज सरवाड़ निवासी सुरेश पुत्र हंसराज गुर्जर, बड़ा मोहल्ला सरवाड़ निवासी इमरान पुत्र इब्राईम, गणेशगंज सरवाड़ निवासी शिवजी पुत्र शंकर योगी, तितरिया केकड़ी निवासी भंवरसिंह पुत्र नंदसिंह राजपूत, बड़ा मोहल्ला सरवाड़ निवासी जिलाल पुत्र सरदार देशवाली, सरवाड़ निवासी लक्ष्मण पुत्र प्रहलाद कुम्हार, सांपला गेट सरवाड़ निवासी इकबाल पुत्र चांद मोहम्मद और गणेशगंज सरवाड़ निवासी संजीत पुत्र गोपीलाल बलाई शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन और पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में की गई। अभियान को सफल बनाने में एएसआई रामधन, हैड कांस्टेबल जगदीश और मोहनलाल, कांस्टेबल राजकिरण, अर्जुन, हरिराम, प्रमोद, गणेश और कमलेश की अहम भूमिका रही।

