Punjab Congress candidate dhaba seal illegal portion demolish | Kapurthala News | कपूरथला में कांग्रेस प्रत्याशी का ढाबा सील: अवैध हिस्सा गिराया, MLA खैहरा ने बताया सियासी बदलाखोरी, चुनाव आयोग को लिखा पत्र – Kapurthala News

Punjab Congress candidate dhaba seal illegal portion demolish | Kapurthala News | कपूरथला में कांग्रेस प्रत्याशी का ढाबा सील: अवैध हिस्सा गिराया, MLA खैहरा ने बताया सियासी बदलाखोरी, चुनाव आयोग को लिखा पत्र – Kapurthala News


कांग्रेस उम्मीदवार के ढाबे को सील करते अधिकारी।

कपूरथला के ढिलवां कस्बे में जिला परिषद के कांग्रेस उम्मीदवार चेतन कुमार के आरके ढाबे को नगर पंचायत ने सील कर दिया है। अवैध निर्माण के आरोप में ढाबे के कुछ हिस्से को ट्रैक्टर की मदद से गिराया गया। हालांकि, भुलत्थ के विधायक सुखपाल खैहरा ने इस कार्रवाई

.

मंगलवार दोपहर ढिलवां नगर पंचायत के ईओ रणदीप सिंह वड़ैच, एमई गगनदीप सिंह, एसओ अभिनव और थाना ढिलवां पुलिस बल के साथ हाईवे स्थित आरके ढाबे पर पहुंचे। पंचायत द्वारा बार-बार भेजे गए नोटिसों पर ध्यान न देने के कारण, टीम ने ढाबे के तीन हॉलों के दरवाजों को सील कर दिया और अवैध निर्माण को ट्रैक्टर से गिरा दिया। इस दौरान नगर पंचायत का काफी स्टाफ और पुलिस मौजूद थी।

ढाबे के गेट पर लगाई गई सील।

ढाबा मालिक को पहले भी कई नोटिस भेजे गए

नगर पंचायत के ईओ रणदीप सिंह वड़ैच ने कहा कि यह कार्रवाई नियमानुसार अवैध निर्माण पर की गई है और इसमें कोई राजनीतिक बदले की भावना नहीं है। उन्होंने बताया कि ढाबा मालिक को पहले भी कई नोटिस भेजे गए थे।

वहीं, विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने इस कार्रवाई को कांग्रेसियों के खिलाफ बदले की कार्रवाई करार दिया। उन्होंने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी और पुलिस प्रशासन सत्ताधारी सरकार के इशारे पर अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

खैहरा ने इसे आदर्श आचार संहिता का बड़ा उल्लंघन बताया, जिसका उद्देश्य पंजाब में ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों को डराना और धमकाना है।

ढाबे मालिक को जारी किया गया नोटिस।

विधायक ने लगाए भेदभाव करने के आरोप

खैहरा ने कहा कि ढिलवां के ईओ रणदीप वड़ैच ने एक बार फिर खुलेआम भेदभाव और बदले की भावना से यह काम किया है, क्योंकि उन्हें मौजूदा चुनाव के दौरान एसईसी पंजाब ने एआरओ भुलत्थ की ड्यूटी से भी हटाया था। उन्होंने मॉडल चुनाव आचार संहिता के बीच ईओ ने ढाबे के जिस हिस्से को गिराया और हॉल सील किए हैं, वह प्रॉपर्टी रमीदी जोन के जिला परिषद के कांग्रेस उम्मीदवार चेतन कुमार की है।

इस एक्शन से न सिर्फ उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ा है, बल्कि उनके चुनाव पर भी सीधा असर पड़ा है। यह एक्शन एक कंटेस्टेंट कैंडिडेट को डराने और दबाने की साफ़ कोशिश है। इसलिए उक्त अफसर की ऐसी हरकतें जारी है, जिसे पहले ही चुनाव ड्यूटी के लिए अनफिट घोषित किया जा चुका है, गंभीर चिंता की बात है और यह जानबूझकर किए गए पॉलिटिकल मकसद को दिखाता है।

कांग्रेस उम्मीदवार के इस ढाबे को किया सील।

ईओ का ट्रांसफर करने की मांग की

खैहरा ने बताया कि एक और गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें कूका जोन (भुलत्थ) से कांग्रेस पार्टी के ब्लाक समिति उम्मीदवार सहजपाल चीमा को थाना बेगोवाल में 16 दिसंबर को एफआईआर नं.102 में गलत तरीके से नामजद किया गया है।

विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पत्र के अंत में आयोग से अनुरोध किया है कि उक्त ईओ का ट्रांसफर की जाए और कांग्रेसी उम्मीदवारों के खिलाफ बदले की भावना से की जा रही सभी कार्रवाई तुरंत रोकी जाए। थाना बेगोवाल के संबंधित पुलिस अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाए। जिससे जिले सहित पंजाब में फ्री, फेयर और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जरूरी ऑर्डर जारी किए जाएं।

ढाबे पर कार्रवाई करते हुए।

मालिक को 4 बार भेजे नोटिस

दूसरी तरफ नगर पंचायत ढिलवां के ईओ रणदीप सिंह वड़ैच ने कहा कि उनसे पहले ईओ ने उक्त ढाबा मालिक को 4 नोटिस और उन्होंने 2 नोटिस भेजे, क्योंकि न तो ढाबे का सीएलयू हुआ और ढाबे के ऊपर से हाईटेंशन तारें गुजरती हैं और निर्माण भी अवैध है।

इसके अलावा और भी कई अनियमितताएं हैं। सोमवार को म्यूनिसिपल एक्ट की धारा 220 के तहत नोटिस जारी किए, जिसमें 24 घंटे अंदर कार्रवाई जरूरी होती है। ढाबा गलत ढंग से बना है। यह कार्रवाई नियमानुसार की गई है। इसमें कोई सियासी बदलाखोरी नहीं है।

अधिकारियों ने कहीं जांच कराने की बात

वहीं, एडीसी-विकास वरिंदपाल सिंह बाजवा ने कहा कि वह मतगणना की तैयारियों में व्यस्त हैं। यह मामला उनके ध्यान में नहीं है। इस बारे में पता करवा कर जांच करेंगे।

इस मामले पर एडीसी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और वे इस बारे में पता करवाएंगे। ईओ ने यह भी चेतावनी दी कि यदि ढाबा मालिक द्वारा सील तोड़ी जाती है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!