Doctors at Burhanpur District Hospital removed a tumor from the ovary. | बुरहानपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अंडाशय से निकाला ट्यूमर: महिला के पेट से 8 किलो वजनी गठान निकालकर सफल ऑपरेशन किया – Burhanpur (MP) News

Doctors at Burhanpur District Hospital removed a tumor from the ovary. | बुरहानपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने अंडाशय से निकाला ट्यूमर: महिला के पेट से 8 किलो वजनी गठान निकालकर सफल ऑपरेशन किया – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक महिला के पेट से आठ किलोग्राम वजनी गठान सफलतापूर्वक निकाली है। डॉक्टरों के अनुसार, यह ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था क्योंकि गठान का आकार बहुत बड़ा था और यह अंडाशय तक फैल गई थी।

.

नागझिरी, बुरहानपुर निवासी 57 वर्षीय उषा बाई पति संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका उपचार जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. दर्पन टोके ने किया। ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से 20x18x13 सेंटीमीटर की गठान निकाली गई, जिसका वजन लगभग 8 किलोग्राम था।

8 किलो का ट्यूमर निकाला इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम में सर्जन डॉ. दर्पन टोके के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ श्वेता शिवहरे, नीलिमा, और ओटी स्टाफ हिमांशु लोकेश तिवारी तथा अनुराग सिंह शामिल थे। डॉक्टरों ने बताया कि पेट में मौजूद यह गठान अंडाशय तक पहुंच गई थी।

हालांकि, इस तरह के ऑपरेशन पहले भी हुए हैं, लेकिन इस मामले में गठान का वजन लगभग आठ किलोग्राम था, जिससे ऑपरेशन को थोड़ा मुश्किल बना दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!