yamunanagar-plywood-factory-subsidized-urea-seized-agriculture update | यमुनानगर में प्लाईवुड फैक्ट्री में किसानों की सब्सिडी यूरिया पकड़ी: कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने पकड़े 27 बैग, मामला दर्ज – Yamunanagar News

yamunanagar-plywood-factory-subsidized-urea-seized-agriculture update | यमुनानगर में प्लाईवुड फैक्ट्री में किसानों की सब्सिडी यूरिया पकड़ी: कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने पकड़े 27 बैग, मामला दर्ज – Yamunanagar News



यमुनानगर जिले के बुडिया थाना क्षेत्र में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में कृषि उपयोग के लिए सब्सिडी वाली यूरिया के औद्योगिक इस्तेमाल की आशंका पर कार्रवाई हुई है। बुडिया स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री के अंदर खड़ी एक टाटा

.

कृषि विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षक बाल मुकंद ने बताया कि थाना बुडिया के एसआई जसविंदर सिंह ने फोन पर सूचना दी कि उक्त गाड़ी यूरिया लादकर फैक्ट्री में जा रही है। कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण में यूरिया के बैग इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) के पाए गए। टीम ने यूरिया का सैंपल लिया और लोडेड गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया।

गोंद बनाने में किया जाता है इस्तेमाल

विभाग को शक है कि सब्सिडी वाली कृषि यूरिया का प्लाईवुड फैक्ट्री में गोंद बनाने जैसे औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल हो रहा था, जो गैरकानूनी है। इस संबंध में फैक्ट्री के जिम्मेदार व्यक्ति और अन्य शामिल लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

माैके पर बुडिया थाना से पहुंची पुलिस टीम ने कृषि विभाग की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत के केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!