OTP mandatory for over-the-counter Tatkal tickets | काउंटर से तत्काल टिकट के लिए OTP अनिवार्य: धनबाद मंडल की 8 ट्रेनों में आज से व्यवस्था लागू, OTP वेरिफिकेशन के बाद ही टिकट – koderma News
भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए एक अहम पहल की है। आज से पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन प्रणाली लागू की है। यह व्य
.
इस सूची में धनबाद रेल मंडल से होकर गुजरने वाली आठ प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे का मानना है कि इस तकनीकी बदलाव से तत्काल टिकटों की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगेगी।
ओटीपी सत्यापन के बाद ही जारी होगा टिकट
नई प्रणाली के तहत जब कोई यात्री पीआरएस काउंटर पर तत्काल टिकट बुक कराएगा, तो उसके द्वारा दिए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। यात्री द्वारा ओटीपी को काउंटर पर सत्यापित करने के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा।
बिना ओटीपी सत्यापन के तत्काल टिकट नहीं मिलेगा। धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि यह कदम डिजिटल सत्यापन को बढ़ावा देने के साथ-साथ टिकट बुकिंग को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगा।
सही यात्री तक पहुंचेगा तत्काल टिकट का लाभ
मोहम्मद इकबाल ने कहा कि ओटीपी आधारित व्यवस्था से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि तत्काल टिकट का लाभ वास्तव में जरूरतमंद और वास्तविक यात्रियों तक ही पहुंचे। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस प्रक्रिया से एजेंटों और दलालों की मनमानी पर अंकुश लगेगा।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और उनके हितों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह व्यवस्था लागू होने के बाद टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और शिकायतों में भी कमी आने की उम्मीद है।
इन ट्रेनों में लागू होगी सुविधा, यात्रियों से अपील
धनबाद मंडल की ओर से जिन ट्रेनों में ओटीपी आधारित तत्काल टिकट प्रणाली लागू की जा रही है, उनमें 12321 हावड़ा–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, 18611 रांची–बनारस एक्सप्रेस, 13403 रांची–भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, 18624 हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस, 13329 धनबाद–पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस
13330 पटना–धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस, 18623 इस्लामपुर–हटिया एक्सप्रेस और 18626 हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग के समय अपना मोबाइल फोन साथ रखें।

