Two innocent children died in two separate accidents in Palamu. | पलामू में दो अलग-अलग हादसों में दो मासूमों की मौत: कोयल नदी में डूबा बच्चा, किशोरी की ट्रेन से कटकर जान गई – Palamu News

Two innocent children died in two separate accidents in Palamu. | पलामू में दो अलग-अलग हादसों में दो मासूमों की मौत: कोयल नदी में डूबा बच्चा, किशोरी की ट्रेन से कटकर जान गई – Palamu News



पलामू में गुरुवार को दो अलग-अलग हादसों में दो मासूमों की जान चली गई। एक घटना में कोयल नदी में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में 16 वर्षीय किशोरी की रेल हादसे में जान चली गई।

.

मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव में यह दुखद घटना हुई। विष्णु कुमार के 9 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की कोयल नदी में डूबने से मौत हो गई।

दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया

विवेक अपने चचेरे भाई के साथ नदी किनारे गया था। खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में जा गिरा। उसके चचेरे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद विवेक के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई

दूसरी घटना जपला-हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच नावाडीह गांव में हुई। यहां एक रेल हादसे में 16 वर्षीय किशोरी रबीता कुमारी की मौत हो गई। मृतका ऊंटारी रोड निवासी महेंद्र रजवार की पुत्री थी। रबीता हैदरनगर के निमीयादोहर में अपने नाना बिंदेश्वरी रजवार के घर रहती थी। गुरुवार को वह खेत से धान का बोझा लेकर लौट रही थी और रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई।

ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर हैदरनगर थाना के एएसआई अमर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!