Mumbai flight cancelled due to engine trouble | इंजन में तकनीकी खराबी से मुंबई फ्लाइट रद्द: टेकऑफ से पहले रोकी गई उड़ान; 180 यात्री प्रभावित – Bhopal News
राजा भोज एयरपोर्ट से गुरुवार दोपहर मुंबई के लिए रवाना होने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-634 तकनीकी कारणों से उड़ान नहीं भर सकी। विमान के इंजन में खराबी पाए जाने के बाद सुरक्षा जांच के दौरान टेकऑफ की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते फ्लाइट को रद्द करना
.
जानकारी के अनुसार, मुंबई से भोपाल आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-633 निर्धारित समय 12:45 बजे के बजाय करीब 35 मिनट की देरी से भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। इसके बाद यही विमान मुंबई के लिए एआई-634 के रूप में उड़ान भरने वाला था, लेकिन तकनीकी जांच के दौरान इंजन में गड़बड़ी सामने आने पर उड़ान निरस्त कर दी गई।
वैकल्पिक इंतजाम, यात्रियों को राहत
उड़ान रद्द होने के बाद एयरलाइन की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। कुछ यात्रियों ने इंडिगो की मुंबई जाने वाली उड़ान से यात्रा करना स्वीकार किया, जबकि कुछ ने टिकट रद्द कर रिफंड का विकल्प चुना। शेष यात्रियों को आगामी दिनों में एअर इंडिया की अन्य उड़ानों से मुंबई भेजने की व्यवस्था की गई।
अन्य उड़ानें भी देरी से पहुंचीं
गुरुवार को मौसम के असर के चलते भोपाल एयरपोर्ट पर अन्य शहरों से आने-जाने वाली उड़ानों पर भी प्रभाव पड़ा। दिल्ली, रायपुर, अहमदाबाद और बेंगलुरु रूट की कुल छह उड़ानें 30 से 45 मिनट की देरी से संचालित हुईं। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार परिचालन व्यवस्था सामान्य रही और यात्रियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

