Indian University Fair 2025 to be held in Bhilwqsat on Sunday | भीलवाड़ा में इंडियन यूनिवर्सिटी फेयर 2025 का आयोजन शनिवार को: 40 से ज्यादा प्राईवेट यूनिवर्सिटियां आएंगी,बच्चों को मिलेगा केरियर को लेकर उचित मार्गदर्शन – Bhilwara News

Indian University Fair 2025 to be held in Bhilwqsat on Sunday | भीलवाड़ा में इंडियन यूनिवर्सिटी फेयर 2025 का आयोजन शनिवार को: 40 से ज्यादा प्राईवेट यूनिवर्सिटियां आएंगी,बच्चों को मिलेगा केरियर को लेकर उचित मार्गदर्शन – Bhilwara News


आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया गया

भीलवाड़ा में पहली बार इंडियन यूनिवर्सिटी फेयर 20 दिसंबर को आयोजित हो रहा है, जहां एक ही परिसर में देश की नामी यूनिवर्सिटियां स्टूडेंट्स से सीधे संवाद करेंगी। यह आयोजन छात्रों को 10वीं और 12वीं के बाद उच्च शिक्षा और करियर विकल्प समझने में मदद करेगा।

.

शनिवार को होगा इंडियन यूनिवर्सिटी फेयर 2025

भीलवाड़ा जिले के स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुलने जा रहे हैं। इंडियन यूनिवर्सिटी फेयर 2025 का आयोजन शनिवार, 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा। इस फेयर का उद्देश्य स्टूडेंट्स को देशभर के बेहतरीन कॉलेज और यूनिवर्सिटी विकल्पों से परिचित कराना है, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर सही और सोच-समझकर निर्णय ले सकें।

सभी स्टूडेंट्स के लिए निशुल्क रहेगा फेयर

यह शैक्षणिक मेला पूरी तरह निशुल्क रहेगा और भीलवाड़ा शहर के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए खुला होगा। स्कूल की काउंसलर डॉ. श्रुति मोदी ने बताया कि यह आयोजन छात्रों को सही समय पर सही मार्गदर्शन देने की दिशा में एक सार्थक पहल है। विद्यार्थी यहां विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत कर सकेंगे।

फेयर की जानकारी साझा करता स्कूल स्टाफ

कोर्स से लेकर स्कॉलरशिप तक मिलेगी पूरी जानकारी

फेयर में छात्र कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया, स्कॉलरशिप, कैंपस लाइफ और भविष्य के करियर अवसरों से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह संवाद छात्रों को भ्रम से बाहर निकालकर स्पष्ट दिशा देने में मदद करेगा, जिससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विकल्प चुन सकें।

देश की 40 से अधिक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियां होंगी शामिल

इंडियन यूनिवर्सिटी फेयर 2025 में देश की 40 से अधिक नामी प्राइवेट यूनिवर्सिटियां और संस्थान भाग लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर, मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, वीआईटी (वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे शामिल हैं। इसके अलावा डिजाइन, मैनेजमेंट, साइंस, आर्ट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थान भी मौजूद रहेंगे।

स्टूडेंट्स के साथ अभिभावकों के लिए भी अवसर

डॉ. श्रुति मोदी के अनुसार, फेयर में इंजीनियरिंग, कॉमर्स, मैनेजमेंट, लॉ, डिजाइन, ह्यूमैनिटीज, साइंस और आर्ट्स जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी यह फेयर उच्च शिक्षा से जुड़ी नई जानकारियां और सही मार्गदर्शन पाने का बड़ा अवसर साबित होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!