Father accused of raping 13-year-old daughter | पिता पर 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप: कोरबा में मां-बेटी ने थाने में शिकायत की, आरोपी पिता गिरफ्तार – Korba News

Father accused of raping 13-year-old daughter | पिता पर 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप: कोरबा में मां-बेटी ने थाने में शिकायत की, आरोपी पिता गिरफ्तार – Korba News


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नाबालिग ने बताया कि जब वो घर में अकेली थी, तभी उसके पिता ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पसान थ

.

जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता कक्षा सातवीं में पढ़ती है। उसके माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। पीड़िता की मां और उसके पिता के बीच विवाद चल रहा था। दोनों के बीच घरेलू विवाद की वजह से पीड़िता की मां 15 दिसंबर को अपनी बुआ के घर आ गई थी।

नाबालिग ने फोन से मां को दी घटना की जानकारी

18 दिसंबर को पीड़िता ने देर रात अपने मोबाइल से मां को बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मां उस समय अपने बुआ के घर में थी। सूचना मिलते ही दूसरे दिन मां तुरंत घर लौटी।

सुबह होते ही मां-बेटी पसान थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग ने बताया कि उसकी मां जब अपने बुआ के घर चली गई थी। इस दौरान वो घर में अकेले थी। 18 दिसंबर को आरोपी पिता ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!