Sonipat | Gohana Police Arrest Two in Barota Flyover Robbery | Third Accused Absconding | सोनीपत पुलिस का ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन: लूट केस में दो बदमाश गिरफ्तार; लूटी गई गाड़ी बरामद, कोर्ट से रिमांड पर लिए – Gohana News

Sonipat | Gohana Police Arrest Two in Barota Flyover Robbery | Third Accused Absconding | सोनीपत पुलिस का ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन: लूट केस में दो बदमाश गिरफ्तार; लूटी गई गाड़ी बरामद, कोर्ट से रिमांड पर लिए – Gohana News



पुलिस द्वारा लूट के केस में गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश।

सोनीपत जिले के थाना सदर गोहाना पुलिस ने मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल फोन और नकदी लूटने की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल निवासी गांव छावला (दिल्ली) और अंकित निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी बुराड़ी,

.

बड़ोता फ्लाईओवर के पास हुई थी वारदात

18 दिसंबर 2025 को कुलदीप निवासी गांव झमोला, जिला जींद ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह गांव खेड़ी दमकन अपने परिचित के पास आया था। शाम करीब 7 बजे जब वह बड़ोता फ्लाईओवर के पास गाड़ी रोककर पेशाब कर रहा था, तभी तीन युवक वहां पहुंचे और जींद जाने के लिए लिफ्ट मांगी।

कुलदीप ने तीनों को गाड़ी में बैठा लिया और गोहाना बाईपास से जींद की ओर चल पड़ा। कुछ दूरी चलने के बाद तीनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई की, उसे ड्राइवर सीट से हटाकर पीछे बैठा दिया और उनमें से एक युवक ने गाड़ी चलानी शुरू कर दी।

मोबाइल से कोड पूछकर की खरीदारी, फिर लूटकर फरार

आरोपियों ने कुलदीप का मोबाइल फोन छीन लिया और उससे कोड पूछकर उसी फोन से गाड़ी में सीएनजी डलवाई और शराब खरीदी। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे गाड़ी से नीचे फेंक दिया। आरोपी उसकी गाड़ी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और पर्स में रखे 12 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।

इस घटना पर थाना सदर गोहाना में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना सदर गोहाना के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप और उनकी टीम ने जांच के दौरान तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों राहुल और अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!