yamunanagar-bike-accident-youth-death-saraswati-nagar update | यमुनानगर सड़क हादसे में युवक की मौत: PGI ले जाते तोड़ा दम, चाचा के साथ घर लौटते समय हुआ एक्सीडेंट – Yamunanagar News
यमुनानगर में सरस्वती नगर के पास दो बाइकों की टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने चाचा के साथ घर लौट रहा था, इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने इलाज के लिए पीजीआई जाते समय
.
मृतक की पहचान 21 वर्षिय विकास भाटिया पुत्र परसोत्तम निवासी गांव खेड़ा खुर्द के रूप में हुई है। थाना छप्पर पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर आरोपी बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर मारी
पुलिस को शिकायत में हरि ओम भाटिया(52) निवासी गांव खेड़ा खुर्द, थाना छप्पर ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने भतीजे विकास भाटिया (उम्र 21 वर्ष, पुत्र परसोत्तम) के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरस्वती नगर से ऊंचा चांदना रोड पर जियो ऑफिस गए थे।
काम निपटाकर शाम करीब 6:45 बजे घर लौटते समय, जब वे वेटरनरी हॉस्पिटल सरस्वती के पास पहुंचे, तो सरस्वती नगर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति तेज रफ्तार, लापरवाही और गफलत से चलाते हुए आए और उनकी मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर मार दी।
पुलिस स्टेशन थाना छप्पर।
PGI ले जाते समय तोड़ा दम
टक्कर से हरि ओम सड़क की कच्ची साइड पर गिरा, जबकि विकास सड़क पर गिरा और उसे गहरी चोटें आईं, साथ ही उनकी मोटरसाइकिल भी टूट गई। आरोपी व्यक्ति विकास की नाजुक हालत देखकर अपनी मोटरसाइकिल समेत मौके से भाग गए।
हरि ओम बताया कि उसने राहगीरों की मदद से विकास को सिविल हॉस्पिटल सरस्वती नगर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मरहम-पट्टी की और मुलाना हॉस्पिटल रेफर किया। परिवार के सदस्य विकास को प्राइवेट गाड़ी से मुलाना हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के बाद शनिवार को डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत देखकर PGI चंडीगढ़ रेफर किया। चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में ही विकास की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
हरि ओम ने कहा कि आरोपी चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही से हुई टक्कर के कारण विकास को ज्यादा चोटें लगीं और उसकी मौत हुई, इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

