Minor girl gives birth to a dead baby at Naugaon CHC | नौगांव सीएचसी में नाबालिग ने मृत नवजात को जन्म दिया: संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही – Chhatarpur (MP) News

Minor girl gives birth to a dead baby at Naugaon CHC | नौगांव सीएचसी में नाबालिग ने मृत नवजात को जन्म दिया: संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर जिले के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नाबालिग ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि नवजात जन्म के समय ही मृत था। सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

नाबालिग के परिजनों के अनुसार, उसे देर रात नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चौहान हॉस्पिटल रेफर किया गया था। उपचार के दौरान नाबालिग ने वहीं मृत बच्चे को जन्म दिया।

स्वास्थ्य केंद्र सूत्रों ने बताया कि नाबालिग की हालत फिलहाल स्थिर है। उसे नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही है।

पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नाबालिग के गर्भवती होने के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। प्रशासन और बाल संरक्षण से जुड़े विभागों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!