Panchkula Electricity Corporation Retired Superintendent Trapped Nude Call | न्यूड कॉल कर फंसाया पंचकूला बिजली निगम रिटायर सुपरिटेंडेंट: CBI अधिकारी बन दिखाया गिरफ्तार का भय, कोर्ट NOC के नाम पर 7 लाख ठगे – Panchkula News
हरियाणा के पंचकूला में बिजली निगम के रिटायर सुपरिटेंडेंट को महिला ने न्यूड कॉल कर फंसाया। उसके बाद उससे 7 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.
पंचकूला के सेक्टर-21 निवासी विरेंद्र कुमार ने बताया कि वह बिजली निगम से सुपरिटेंडेंट रिटायर है। 29 नवंबर की वह अपने घर था। इसी दौरान उसके पास एक वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल पर लड़की ने आपत्तिजनक बातचीत करना शुरू कर दी। उसके बाद उसने न्यूड होकर बात करना शुरू किया तो उसने फोन काट दिया। फोन बंद करके उसने रख दिया।
CBI अधिकारी बनकर डराया 1 दिसंबर को वह पंचकूला मार्केट में अपने किसी काम से गया हुआ था। उसी दौरान उसके पास एक कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। उसने कहा कि उस युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है। गिरफ्तारी से बचना है तो कोर्ट से एक घंटे में एनओसी लेकर दो। कुछ देर बाद कोर्ट के नाम पर एक कॉल आई। उन्होंने 25 हजार रुपए फीस बताई, जो बाद में वापस होने की बात कही।
हर बार बढ़ती गई रकम
मैंने बताए गए अकाउंट नंबर पर 25500 रुपए भेज दिए। उसके बाद वापस कॉल आई की फीस बढ़ गई है। मैंने फिर से 25 हजार रुपए भेजे। फिर मेरे से फीस के नाम पर ढाई लाख रुपए ट्रांसफर करवाए गए। जिसके बाद इसी तरह से 4 लाख रुपए भय दिखाकर ट्रांसफर करवा लिए। उसके बाद मैंने उनको कॉल किया तो नंबर बंद आने लगा, तब मुझे ठगी का अहसास हुआ।
चल रही है जांच : ASI रविंद्र साइबर थाना के जांच अधिकारी ASI रविंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उन खातों की जानकारी जुटाई जा रही है,जिनमें रकम ट्रांसफर हुई है। जल्द ही खातों के जरिए ठगी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

