Sirsa Illegal Colonies Identified Ellenabad Notice Issued To Colonizer Instructions Isued Residents Not Purchase Land | ऐलनाबाद में अवैध कॉलोनियां चिन्हित, कॉलोनाइजर को नोटिस जारी: सब्जी मंडी-कॉटन मिल का नजदीकी एरिया, लोगों को जमीन न खरीदने की हिदायतें – Sirsa News

Sirsa Illegal Colonies Identified Ellenabad Notice Issued To Colonizer Instructions Isued Residents Not Purchase Land | ऐलनाबाद में अवैध कॉलोनियां चिन्हित, कॉलोनाइजर को नोटिस जारी: सब्जी मंडी-कॉटन मिल का नजदीकी एरिया, लोगों को जमीन न खरीदने की हिदायतें – Sirsa News


अवैध प्रोपर्टी पर कार्रवाई करते हुए डीटीपी की टीम। फाइल फोटो

सिरसा के ऐलनाबाद में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिला नगर योजनाकार विभाग ने ऐलनाबाद में कुछ अवैध कॉलोनियां चिन्हित की है, जिस पर नोटिस भी जारी किए गए हैं। कॉलोनाइजर से भी विभाग डिटेल खंगालेगा और कॉलोनियों में पता किया जाएग

.

विभाग के अनुसार, ऐलनाबाद की सब्जी मंडी के बैकसाइड में बनी कॉलोनी, किशनपुरा एरिया में अंजनी कॉटन मिल के सामने पुरानी कॉलोनी अवैध कटी हुई हैं, जिसमें डिवलेपमेंट थी, पर कम थी। इस पर योजनाकार विभाग ने लोगों को ऐसी कॉलोनियों में जमीन न खरीदने की हिदायतें दी है।

इसे लेकर जिला नगर योजनाकार विभाग शहरी क्षेत्रों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को लेकर सख्त है। विभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि कई क्षेत्रों में कॉलोनियां बिना वैध लाइसेंस, सीएलयू या एनओसी प्राप्त किए ही विकसित की जा रही हैं, जोकि पूरी तरह से अवैध हैं।

जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझड़िया

ढाणी जटान के तहत कॉलोनी में चल रही अवैध गतिविधियां

जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझड़िया ने बताया कि ऐलनाबाद क्षेत्र के ढाणी जटान के अंतर्गत आने वाले (हदबस्त नंबर 117) क्षेत्र के खसरा नंबर 43//5, 6, 15, 16, 25, 44//1, 2, 21, 33//16/2, 25, 32//19/3, 20/3, 21, 22 को विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है, जहां इस प्रकार की गतिविधियों की संभावना पाई गई है। उन्होंने अपील की कि नागरिक अवैध कॉलोनी में जमीन खरीद को लेकर सतर्क रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!