Traders said – shops were found again at Barwani Court Square | व्यापारी बोले- बड़वानी कोर्ट चौराहा पर फिर से दुकानें मिले: कहा- हम 40 साल से व्यापार कर रहे थे, 2014 में हटाया गया था – Barwani News
दुकानदारों ने कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा है।
बड़वानी शहर के कोर्ट चौराहा क्षेत्र में दशकों से व्यापार कर रहे दुकानदार अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। करीब 40 वर्षों से दुकानें चला रहे इन पुराने दुकानदारों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उन्हें उनकी दुकानें दोबारा आवंटित क
.
पीड़ित दुकानदार राजेश राठौड़ और संजय सिंह सोलंकी ने बताया कि नगर पालिका परिषद ने 14 नवंबर 2014 को एक नोटिस देकर उन्हें दुकानों से हटा दिया था। तब से लेकर आज तक ये लोग बेरोजगार हैं और किसी तरह किराए की दुकानों में काम करके अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं।
दुकानदारों का आरोप है कि नगर पालिका ने बाद में कई नई दुकानें बनाईं और उन्हें दूसरे लोगों को लागत मूल्य पर दे दिया, लेकिन पुराने संचालकों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
PIC की बैठक पर उठाए सवाल, भेदभाव का लगाया आरोप
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 23 दिसंबर 2025 को होने वाली ‘पार्षद परिषद’ (PIC) की बैठक में भी कुछ अन्य लोगों को दुकानें देने का प्रस्ताव रखा गया है। रमेशचंद्र गुप्ता और ओमप्रकाश गुप्ता सहित अन्य पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जो लोग वर्षों से वहां काम कर रहे थे, उन्हें नजरअंदाज कर नए लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने इस प्रक्रिया को पूरी तरह गलत बताया है।
“हमें भी मिले लागत मूल्य पर दुकान”
दुकानदारों ने जनसुनवाई में गुहार लगाई है कि प्रशासन पीआईसी (PIC) को निर्देशित करे कि आवंटन में पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाए। उनकी मांग है कि सालों से वहां काम करने के आधार पर उन्हें भी लागत मूल्य पर दुकानें दी जाएं ताकि वे अपना खुद का रोजगार फिर से शुरू कर सकें। अब दुकानदारों को कलेक्टर की कार्रवाई से न्याय की उम्मीद है।

