Ludhiana Raja Colony Pregnant woman murder update | लुधियाना में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत: मायके वाले बोले- पति ने हत्या की; पति बोला- तबीयत बिगड़ने से गई जान – Ludhiana News

Ludhiana Raja Colony Pregnant woman murder update | लुधियाना में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत: मायके वाले बोले- पति ने हत्या की; पति बोला- तबीयत बिगड़ने से गई जान – Ludhiana News



थाना डाबा, जहां केस दर्ज किया गया।

लुधियाना के लोहारा स्थित राजा कॉलोनी में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतका के परिवार ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

.

मृतका की पहचान 38 वर्षीय पुष्पा देवी के रूप में हुई है, जो आठ महीने की गर्भवती थीं। पुष्पा के परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पति-पत्नी के बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे, और पुष्पा के पति अजय कुमार ने ही उसकी हत्या की है।

पति बोला-तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

अजय कुमार नगर निगम में एक अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। उसने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि पुष्पा की मौत तबीयत बिगड़ने के कारण हुई है।

थाना डाबा के जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

पति पुलिस हिरासत में

पुलिस ने मृतका के पति अजय कुमार को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पुष्पा के भाई विजय के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस को मृतका के शरीर पर मारपीट या चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!