Azamgarh Festival will start from today | आजमगढ़ महोत्सव का आज से होगा शुभारंभ: देर रात जिले के अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा दिए गए निर्देश – Azamgarh News
आजमगढ़ महोत्सव की तैयारी का जायजा लेते जिले के एसएसपी और डीएम।
आजमगढ़ जिले में पांच दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव का शुभारंभ शाम 4:00 बजे किया जाएगा। तीन घंटों तक स्कूल बच्चों के कार्यक्रम के साथ ही स्थानीय कलाकारों दौर प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7:00 बजे से 9:00 बजे तक अंजुम रहबर और अन्य कलाकारों द्वारा गजल संध्या की प्रस
.
अरविंद अकेला और डिंपल सिंह देंगे प्रस्तुति
25 दिसंबर 2025 को शाम 7ः00 बजे से 9ः00 बजे तक हरिहरपुर घराना के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। 26 दिसंबर 2025 को शाम 7ः00 बजे से 9ः00 बजे तक डॉ. सुनील जोगी, शंभू शिखर, सर्वेश अस्थाना, प्रियांशु गजेंद्र, नीलोत्पल मृणाल, मणिक दुबे, विकास बौखल व अन्य कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 27 दिसम्बर 2025 को शाम 7ः00 बजे से 9ः00 बजे तक जतिन निगम (इण्डियन आइडल फेम) द्वारा बॉलीवुड नाइट की प्रस्तुति की जाएगी। 28 दिसंबर 2025 को आजमगढ़ महोत्सव का समापन होगा तथा शाम 7ः00 से 9ः00 बजे तक श्री अरविंद अकेला (कल्लू) और डिंपल सिंह द्वारा भोजपुरी नाइट का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही महोत्सव के अन्तर्गत अन्य आकर्षण जैसे- फन फेयर झूला मेला, फूड-कोर्ट, ओडीओपी स्टाल, खादी ग्रामोद्योग स्टाल, विभागीय योजनाओं का स्टाल और वाहन प्रदर्शनी लगायी जायेगी।

