Youth shoots dead girlfriend in Ranchi | रांची में युवक ने प्रेमिका को गोली मारी, जख्मी: घर पहुंच प्रेमी ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो बना बताई घटना की वजह – Ranchi News
रांची में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर लिया। घटना खलारी थाना क्षेत्र स्थित डकरा केडीएच कॉलोनी की है।
.
युवक ने आत्महत्या करने के पूर्व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इस घटना की वजह बताई। युवक के अनुसार, लड़की ने उसे धोखा दिया और शादी से इनकार कर दिया था।
दअसल, केडीएच कॉलोनी निवासी पायल कुमारी (29) स्थानीय निजी स्कूल में शिक्षिका है। रोज की तरह वो शुक्रवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। जैसे ही वे मैदान गेट के पास पहुंचीं, वहां पहले से बैठे सुनील केवट उर्फ छोटू (33) ने उसे रोक लिया।
घटनास्थल पर मिला खोखा।
गोली पायल की गर्दन में लगी
दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई और सुनील ने अचानक पायल पर फायरिंग कर दी। गोली पायल कुमारी की गर्दन में लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुनील अपने घर भाग गया, जहां उसने खुद को सिर में गोली मार ली। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घायल लड़की को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है।
घायल शिक्षिका रिम्स रेफर
इधर, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल पायल को तत्काल सीसीएल सेंट्रल अस्पताल, डकरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सुनील बचपन से फुफेरे भाई के साथ रहता था
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है। मृतक सुनील बचपन से ही अपने फुफेरे भाई के साथ केडीएच कॉलोनी में रहता था।
घटना के वक्त उसका भाई सीटू केवट पिपरवार काम करने गया था। बताया जाता है कि सुनील और पायल के बीच बीच पीछे पांच-छह सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के शादी से इनकार करने पर सुनील ने पायल को गोली मार दी।

