Companies raised ₹2 lakh crore from IPO in 2025 | 2025 में IPO से कंपनियों ने ₹2 लाख करोड़ जुटाए: मेनबोर्ड से 94% फंड आया; पिछले दो साल में 701 IPO से ₹3.8 लाख करोड़ आए

Companies raised ₹2 lakh crore from IPO in 2025 | 2025 में IPO से कंपनियों ने ₹2 लाख करोड़ जुटाए: मेनबोर्ड से 94% फंड आया; पिछले दो साल में 701 IPO से ₹3.8 लाख करोड़ आए


मुंबई30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2025 में कंपनियों ने 365 से ज्यादा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए रिकॉर्ड 1.95 लाख करोड़ रुपए जुटाए। इसमें मेनबोर्ड के 106 IPO के जरिए 1.83 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए, ये कुल राशि का 94% है। ये जानकारी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की स्ट्रैटजी रिपोर्ट में सामने आई है।

IPO के प्रदर्शन के मामले में पिछला साल यानी 2024 भी काफी मजबूत रहा। 2024 में 336 IPO से 1.90 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। पिछले दो साल में कुल 701 IPO से 3.8 लाख करोड़ रुपए आए। ये 2019 से 2023 के पूरे पांच सालों में जुटाए गए 3.2 लाख करोड़ रुपए से काफी ज्यादा है।

दो साल में 198 मेनबोर्ड IPO से 3.6 लाख करोड़ रुपए आए

पिछले दो सालों में सिर्फ 198 मेनबोर्ड कंपनियों ने 3.6 लाख करोड़ रुपए जुटाए। इससे कैपिटल बनाने में इनकी अहम भूमिका दिखती है। साल में बड़े डील भी खास रहे। जैसे अक्टूबर 2025 में टाटा कैपिटल का 15,500 करोड़ रुपए का IPO, ये भारत के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू था।

इस साल आईपीओ लाने वाली कंपनियों में सिर्फ नए स्टार्टअप्स ही नहीं, बल्कि ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियां भी शामिल रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई बड़े आईपीओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया और वे कई गुना सब्सक्राइब हुए। खासकर मिड-कैप और स्मॉल-कैप सेगमेंट की कंपनियों ने भी बाजार से काफी पैसा जुटाया।

रिटेल निवेशकों का बाजार पर भरोसा बढ़ा

2025 में आईपीओ की सफलता का सबसे बड़ा कारण रिटेल यानी आम निवेशकों का भरोसा रहा। डीमैट अकाउंट्स की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और म्यूचुअल फंड्स के जरिए बाजार में आ रहे पैसे ने लिक्विडिटी को बनाए रखा। कई आईपीओ में रिटेल पोर्शन को कुछ ही घंटों में पूरा भरते हुए देखा गया, जो बाजार में पॉजिटिव माहौल का संकेत है।

इश्यू प्राइस से 50% से 100% ऊपर तक लिस्टिंग हुई

सिर्फ फंड जुटाने के मामले में ही नहीं, बल्कि लिस्टिंग गेन के मामले में भी यह साल शानदार रहा। इस साल लिस्ट होने वाली ज्यादातर कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफा दिया। कुछ कंपनियों के शेयर तो इश्यू प्राइस से 50% से 100% ऊपर तक लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों काफी बेहतर रिटर्न मिला।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

2026 में 192 कंपनियां IPO से ₹2.5 लाख करोड़ जुटाएंगी: इस साल 1.77 लाख करोड़ पहुंचा; नए साल में NSE, जियो, फोनपे जैसी कंपनियों की लिस्टिंग

IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के मामले में 18 साल बाद 2025 में बना रिकॉर्ड अगले ही साल 2026 में टूटने के पूरे आसार हैं। इस साल अब तक करीब 100 कंपनियों ने मेनबोर्ड आईपीओ से रिकॉर्ड 1.77 लाख करोड़ रुपए जुटाए। यह 2007 के बाद सबसे ज्यादा है। पर 2026 में 192 कंपनियां 2.56 लाख करोड़ रुपए जुटा सकती हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!