Rape accused escapes from Gujarat Police custody | गुजरात पुलिस की कस्टडी से भागा रेप का आरोपी: साक्ष्य जुटाने खंडवा लाए थे; होटल के टॉयलेट की खिड़की तोड़कर फरार हो गया – Khandwa News

Rape accused escapes from Gujarat Police custody | गुजरात पुलिस की कस्टडी से भागा रेप का आरोपी: साक्ष्य जुटाने खंडवा लाए थे; होटल के टॉयलेट की खिड़की तोड़कर फरार हो गया – Khandwa News



खंडवा के एक होटल में गुजरात पुलिस की कस्टडी से रेप का आरोपी भाग निकला। वह टॉयलेट की खिड़की तोड़कर होटल से बाहर हुआ और फरार हो गया। राजस्थान के रहने वाले आरोपी पर गुजरात निवासी एक नाबालिग से रेप का आरोप है। उस पर एफआईआर दर्ज हैं।

.

अपहरण के दौरान उसने पीड़िता को खंडवा में रखा था। इसी सिलसिले में गुजरात पुलिस उसे साक्ष्य जुटाने के लिए लाई थी। मामला पुराना बस स्टैंड स्थित त्रिमूर्ति होटल का है। गुजरात पुलिस की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सूरत के पुनागांव थाना पुलिस के दिलुभा बोराना ने पुलिस कस्टडी से रेप के आरोपी के भागने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ सोनू उर्फ दीपू ‍पिता शिवरामसिंह गुर्जर (25) निवासी बाडीगांव जिला धोलपुर (राजस्थान) उनकी हिरासत से भाग चुका है।

घटना गुरुवार रात 10 बजे की है। होटल के रूम नंबर 106 में वह रूके हुए थे। जहां लघुशंका आने का कहकर आरोपी ने कहा कि उसे टॉयलेट जाना है। आरोपी के दोनों हाथों में हथकड़ी लगी थी। टॉयलेट जाने के कारण उसकी हथकड़ी का लॉक खोल दिया गया था। एक हाथ में हथकड़ी लटकी हुई थी।

आरोपी पुष्पेंद्र ने हथकड़ी मदद से टॉयलेट में लगी कांच की खिड़की को तोड़ दिया। उसी खिड़की से बाहर निकला और भाग गया।

बड़गांव गुर्जर ले जाने के लिए लाई थी पुलिस कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ सूरत के थाना पुनागांव में एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। उसने पीड़िता को गुजरात, राजस्थान के अलावा एमपी के कई जिलों में बंधक बनाकर रखा था।

उनमें एक जगह खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़गांव गुर्जर की लोकेशन थी। पुलिस आरोपी को मौके लिए लाई थी। रात होने पर होटल में रुकी थी, सुबह आरोपी को गांव ले जाते, इससे पहले वह भाग निकला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!