Transporter robbed, Scorpio rider arrested | ट्रांसपोर्टर से लूट, स्कॉर्पियो सवार एक युवक गिरफ्तार: कोरबा में मारपीट कर छीनी सोने की चेन, पुलिस कर रही दूसरे आरोपियों की तलाश – Korba News

Transporter robbed, Scorpio rider arrested | ट्रांसपोर्टर से लूट, स्कॉर्पियो सवार एक युवक गिरफ्तार: कोरबा में मारपीट कर छीनी सोने की चेन, पुलिस कर रही दूसरे आरोपियों की तलाश – Korba News


कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर से लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

.

जानकारी के अनुसार, तखतपुर मुंगेली निवासी ट्रांसपोर्टर दीपक किसी काम से कोरबा आया हुआ था। एमपी नगर से आरएसएस नगर जाने वाले मार्ग पर जब वो रुका, तभी एक स्कॉर्पियो में सवार चार लोग उनके पास आए।

ट्रांसपोर्टर से मारपीट के बाद सोने की चेन छीनकर हुए फरार

आरोपियों ने दीपक को रोककर उनके साथ मारपीट की और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। दीपक ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन लुटेरे स्कॉर्पियो में बैठकर मौके से भाग निकले।

दीपक ने तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की।

घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने SECL सुभाष ब्लॉक निवासी आयुष रत्नाकर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आयुष रत्नाकर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां जमानत न मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में शहर के कुछ अन्य युवकों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा तेजी से की जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!