ludhiana prem nagar suspicious death 22 year old suraj kumar latest update | लुधियाना परिजनों ने पुलिस चौकी घेरी: बोले दोस्तों ने कत्ल किया पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई – Ludhiana News

ludhiana prem nagar suspicious death 22 year old suraj kumar latest update | लुधियाना परिजनों ने पुलिस चौकी घेरी: बोले दोस्तों ने कत्ल किया पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई – Ludhiana News


लुधियाना के कंगनवाल चौकी के अधीन पड़ते प्रेम नगर में 22 साल के युवक सूरज कुमार की संदिग्ध मौत ने अब तूल पकड़ लिया है। शनिवार को परीवार की और से न्याय की मांग को लेकर मृतक के परिजनों और इलाके के लोगों ने कंगनवाल चौकी के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस प्र

.

मां ने कहा नशा छोड़ चुका था बेटा,दोस्तों ने दी थी मारने की धमकी

मृतक की मां सविता ने बताया कि उनका बेटा पिछले 2 साल से नशा मुक्ति केंद्र में था और पूरी तरह सुधर चुका था। वह दो महीने पहले ही घर लौटा था। सविता के मुताबिक कुछ दिन पहले सूरज के दोस्त उसे घर लेने आए थे जिन्हें मैं भगा दिया। जाते समय दोस्तों ने धमकी दी थी

मृतक की मां जानकारी देते हुए

रविवार शाम से था लापता,सुबह मिली लाश

परिजनों ने बताया कि सूरज रविवार शाम करीब 7:30 बजे घर से घूमने निकला था। रात 9:30 बजे जब उसे फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। पूरी रात तलाश करने के बाद सोमवार सुबह 9:00 बजे उसकी लाश बरामद हुई।परिजनों का दावा है कि सूरज के शरीर पर चोटों के निशान थे जो बेरहमी से पिटाई की ओर इशारा करते हैं।

पुलिस पर गंभीर आरोप:

धरना दे रहे परिवार ने कंगनवाल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्ध दोस्तों को राउंडअप किया था। लेकिन बिना किसी ठोस कार्रवाई उन्हें छोड़ दिया गया। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी

पुलिस का कहना

कंगनवाल चौकी पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है और वे हर पहलू से जांच कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करवाने की कोशिश की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!