Nilgai dies due to dilapidated electric wire in Shivrampur | शिवरामपुर में जर्जर बिजली तार से नीलगाय की मौत: ग्रामीणों पर जमीन न देने का आरोप, विभाग ने जगह मिलने पर पोल लगाने का आश्वासन दिया – Belaganj News

Nilgai dies due to dilapidated electric wire in Shivrampur | शिवरामपुर में जर्जर बिजली तार से नीलगाय की मौत: ग्रामीणों पर जमीन न देने का आरोप, विभाग ने जगह मिलने पर पोल लगाने का आश्वासन दिया – Belaganj News



गया जिले में बेलागंज प्रखंड के शिवरामपुर गांव में शनिवार को एक नीलगाय की मौत हो गई। यह घटना जर्जर 11 हजार केवीए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई। ग्रामीणों ने सुबह खेतों की ओर जाते समय नीलगाय को मृत पाया।

.

खेत के पास गिरे बिजली के तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके कारण नीलगाय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इस संबंध में बेलागंज के कनीय अभियंता कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में नए बिजली के खंभे लगाने के लिए विभाग द्वारा कई बार टीम भेजी गई थी। हालांकि, कुछ ग्रामीण अपने खेतों में खंभे लगाने की अनुमति नहीं देते हैं।

कनीय अभियंता ने स्पष्ट किया कि यदि विभाग को जमीन उपलब्ध कराई जाती है, तो वे तुरंत नए खंभे लगाकर समस्या का समाधान करेंगे। इस घटना ने गांव में बिजली व्यवस्था और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!