Election for the post of President of Amritsar Chemist Association on 11th | अमृतसर केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव 11 को – Amritsar News
.
अमृतसर केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। वहीं तीन रिटर्निंग अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है। उक्त अधिकारियों में बाल कृष्ण देवगन, राकेश दुग्गल व अमनदीप सिंह शामिल हैं। उक्त अधिकारियों द्वारा चुनावी प्रक्रिया की शनिवार को घोषणा कर दी गई है।
रिटर्निंग अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्र 2 जनवरी से दाखिल किए जा सकेंगे। 3 जनवरी शाम चार बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 3 जनवरी को ही शाम 4 से 5 बजे तक पत्रों की स्क्रूनिंग की जाएगी, तीन जनवरी को शाम 5.30 बजे तक नामांकन पत्रों के नामों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र बालकृष्ण देवगण के एनडीएमए हैल्थकेयर कार्यालय कटड़ा शेर सिंह में दाखिल करवाए जा सकते हैं। एसोसिएशन के 30 नवंबर तक समस्त बकाया फंड भर चुके उम्मीदवार ही इस चुनाव के लिए योग्य होंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल दो पदों प्रधान व महासचिव पद के लिए चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं।

