Neeraj Chopra Himani Mor VIP Grand Reception at Delhi Leela Hotel | प्रधानमंत्री ने दिया नीरज-हिमानी को आशीर्वाद, PHOTOS: देर रात तक चली हाई प्रोफाइल रिसेप्शन पार्टी; 150 विशिष्ट मेहमानों को दिया था न्योता – Sonipat News

Neeraj Chopra Himani Mor VIP Grand Reception at Delhi Leela Hotel | प्रधानमंत्री ने दिया नीरज-हिमानी को आशीर्वाद, PHOTOS: देर रात तक चली हाई प्रोफाइल रिसेप्शन पार्टी; 150 विशिष्ट मेहमानों को दिया था न्योता – Sonipat News


दिल्ली लीला होटल में आयोजित पार्टी में नीरज-हिमानी व उनका परिवार मोदी के साथ स्टेज पर फोटो खिंचवाते हुए

दिल्ली के प्रतिष्ठित लीला होटल में ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की वीआईपी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी शालीनता, सुरक्षा और विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी के चलते खास चर्चा में रही। सीमित आमंत्रितों के बीच आयोजित यह समारोह पूरी तरह प्रोटोकॉ

.

हरियाणा के स्टार जेवलिन थ्रोअर ओलिंपिक गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की शादी की देर रात तीसरी रिसेप्शन पार्टी आयोजित हुई है। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने ग्रैंड VIP पार्टी रखी है।

इसमें देश की कई नामी हस्तियां शामिल हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होटल पहुंचकर नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर को आशीर्वाद दिया। उपहार स्वरूप उन्होंने नीरज और हिमानी को भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की।

इससे पहले 25 दिसंबर को हरियाणा के करनाल स्थित द ईडन और जन्नत हॉल में 2 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल हुए, जहां पारंपरिक अंदाज में विवाह उपरांत रस्में निभाई गईं।

नीरज-हिमानी के VIP रिसेप्शन पार्टी के वक्त मोदी की अलग-अलग तस्वीरें…

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर को आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे।

परिवार के सदस्य मोदी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते नजर आए

दोनों के परिवार ने संयुक्त रूप से मोदी के साथ फोटो खिंचवाया

पीएम ने नीरज और हिमानी को भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की।

शाम से देर रात तक चला हाई-प्रोफाइल समारोह नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की रिसेप्शन पार्टी शाम करीब 7 बजे शुरू हुई, जो रात लगभग 11:30 बजे तक चली। दिल्ली में आयोजित इस भव्य आयोजन में दोनों परिवारों की करीब 30 महिलाएं विशेष रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम को निजी और विशिष्ट बनाए रखने के लिए कुल 150 चुनिंदा लोगों को ही निमंत्रण भेजा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मुख्य अतिथि रिसेप्शन पार्टी की सबसे खास बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी रही। प्रधानमंत्री मोदी करीब 10 मिनट तक कार्यक्रम में शामिल हुए और नीरज चोपड़ा व हिमानी मोर को भगवान श्रीराम की सुंदर प्रतिमा भेंट कर नवदंपती को आशीर्वाद दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूरे परिवार के साथ मंच पर तस्वीरें भी खिंचवाईं।

नीरज और हिमानी की रिसेप्शन पार्टी में हरियाणा के बॉक्सर विजेंदर सिंह पहुंचे।

परिवार के बच्चों ने लिया प्रधानमंत्री का आशीर्वाद समारोह के दौरान नीरज चोपड़ा के परिवार के छोटे सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मंच पर एक ओर नीरज के माता-पिता साथ खड़े नजर आए, तो दूसरी ओर हिमानी मोर के माता-पिता भी मंच साझा करते दिखाई दिए। यह पल पूरे समारोह में भावनात्मक और खास रहा। मोदी प्रोटोकॉल के तहत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रधानमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एंट्री के दौरान किसी भी प्रकार का सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी, हालांकि मोबाइल फोन ले जाने की छूट दी गई थी। सुरक्षा एजेंसियां पूरे कार्यक्रम के दौरान अलर्ट मोड में रहीं।

स्टेज एप के चार फाउंडर नीरज-हिमानी के साथ फोटो खिंचवाते हुए

मंच पर नीरज और हिमानी

स्टेज पर बैठे नीरज-हिमानी

कविता पाठ और मंच संचालन ने बढ़ाई गरिमा हरियाणा के हिसार की रहने वाली अल्पना सुहासिनी ने बतौर एंकर कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने नीरज चोपड़ा और उनकी धर्मपत्नी हिमानी मोर को समर्पित कविता पाठ भी किया, जिसे उपस्थित मेहमानों ने खूब सराहा। इससे कार्यक्रम का माहौल और भी भावुक व यादगार बन गया।

हिसार की रहने वाली अल्पना सुहासिनी ने बतौर एंकर कार्यक्रम का संचालन किया और स्टार जोड़ी के लिए एक कविता पाठ भी किया

खेल जगत और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रिसेप्शन पार्टी में प्रसिद्ध बॉक्सर वीरेंद्र भी शामिल हुए। इसके अलावा स्टेज एप के चार फाउंडर, स्पॉन्सर और अन्य दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। मंच की ओर से ही बैकग्राउंड म्यूजिक बैंड की व्यवस्था की गई थी, जिसने समारोह को सादगीपूर्ण लेकिन भव्य स्वरूप दिया। कुछ बड़े नाम नहीं हो पाए शामिल हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे और उन्हें निमंत्रण भी भेजा गया था, लेकिन किसी कारणवश ये सभी नीरज चोपड़ा की रिसेप्शन पार्टी में शामिल नहीं हो सके। कुल मिलाकर नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की दिल्ली में आयोजित यह वीआईपी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी सीमित मेहमानों, कड़े प्रोटोकॉल, पारिवारिक भावनाओं और सादगी के साथ भव्य आयोजन की मिसाल बना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!