The President will reach Ranchi at 6 pm today. | आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति पहुंचेंगी रांची: 3 दिन बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 117 जगहों पर बैरिकेडिंग, 75 बाइलेन रहेंगे बंद – Ranchi News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर आज से अगले तीन दिनों तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रातू रोड स्थित लोकभवन तक कुल 117 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, जबकि 75 बाइलेन को अस
.
राष्ट्रपति का काफिला रविवार शाम एयरपोर्ट रोड से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए सहजानंद चौक बाइपास रोड से लोकभवन पहुंचेगा। इसी रूट से सोमवार सुबह राष्ट्रपति एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। काफिले के दौरान हरमू रोड समेत पूरे रूट लाइन में ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
काफिला गुजरने से पहले बाइलेन बंद
पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन के निर्देश के अनुसार राष्ट्रपति का काफिला निकलने से एक घंटे पहले सभी बाइलेन बंद कर दिए जाएंगे। काफिला गुजरने के 20 मिनट बाद ही बाइलेन खोलने की अनुमति होगी। जिन घरों और फ्लैटों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है
वहां से आगे आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास करता है तो उसे तुरंत रोका जाएगा और वरीय अधिकारियों को सूचना देकर सत्यापन कराया जाएगा। पूरे रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है।
तीन दिन मालवाहक वाहनों की एंट्री पर सख्ती
28 दिसंबर को शाम 4 बजे से रात 8.30 बजे तक शहर में सभी मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इस दौरान एयरपोर्ट से हरमू रोड होते हुए लोकभवन तक ऑटो, ई-रिक्शा और मालवाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। 29 दिसंबर को सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से रात 8.30 बजे तक मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
साथ ही नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड और खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच बड़े, मालवाहक और सवारी वाहनों पर भी रोक रहेगी। 30 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा, हालांकि इस दौरान रिंग रोड से वाहन चल सकेंगे।
झारखंड दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
28 दिसंबर की शाम 6.15 बजे राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगी और 6.25 बजे लोकभवन के लिए रवाना होकर रात्रि विश्राम करेंगी। 29 दिसंबर की सुबह 9 बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर 9.25 बजे जमशेदपुर के लिए उड़ान भरेंगी।
वहां सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 4.20 बजे रांची लौटकर लोकभवन में विश्राम करेंगी। 30 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे लोकभवन से एयरपोर्ट रवाना होकर गुमला के रायडीह में अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक कार्तिक जतरा में हिस्सा लेंगी और दोपहर बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

