Digvijaya Singh RSS BJP Controversy; Congress | Manickam Tagore Pawan Khera | कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे: खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें; दिग्विजय की RSS-मोदी पर पोस्ट से कांग्रेसी नाराज

Digvijaya Singh RSS BJP Controversy; Congress | Manickam Tagore Pawan Khera | कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे: खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें; दिग्विजय की RSS-मोदी पर पोस्ट से कांग्रेसी नाराज


  • Hindi News
  • National
  • Digvijaya Singh RSS BJP Controversy; Congress | Manickam Tagore Pawan Khera

नई दिल्ली30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को दिग्विजय सिंह ने X पर ये तस्वीर शेयर की थी।

दिग्विजय सिंह के RSS-BJP की तारीफ करने वाले पोस्ट से कांग्रेस नेता नाराज हैं। रविवार को तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा- RSS नफरत फैलाने वाला संगठन है, अलकायदा की तरह काम करता है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा-

QuoteImage

RSS से सीखने जैसा कुछ नहीं है। गोडसे से जुड़े संगठन से गांधी द्वारा स्थापित संगठन क्या सीख सकता है?

QuoteImage

रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस दिल्ली में इंदिरा भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य नेता शामिल हुए। इसी दौरान यह बयानबाजी हुई।

दिल्ली में इंदिरा भवन में कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर झंडावंदन किया गया।

27 दिसंबर: दिग्विजय ने लिखा- नेताओं के चरणों में बैठने वाला सीएम-पीएम बना

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को अपनी पोस्ट में लिखा था कि Quora site पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ-भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संघटन की शक्ति है। ..जय सिया राम।​​​​​​

दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर विवाद हुआ। शाम होते-होते उन्होंने X पोस्ट में लिखा- मैंने संगठन की तारीफ की है। मैं RSS, मोदी और उनकी नीतियों का घोर विरोधी हूं। जो मुझे कहना था वो मैंने CWC की मीटिंग में कह दिया।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई मीटिंग में कांग्रेस में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बीजेपी की तर्ज पर काम करने के लिए कहा था।

‘संघ’ की शक्ति दिखाने को ‘संगठन’ को लिखा ‘संघटन’

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक दिग्विजय ने अपनी पोस्ट में ‘संगठन’ की जगह जानबूझकर ‘संघटन’ शब्द का इस्तेमाल किया। इसे संघ की ताकत और प्रभाव की ओर इशारा माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह शब्द चयन महज गलती नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक टिप्पणी है, जिसके जरिए संघ की शक्ति को रेखांकित किया गया है।

दिग्विजय के बयान पर किसने क्या कहा-

  • मल्लिकार्जुन खड़गे- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में खड़गे ने कहा कि पिछले 11 सालों में, मोदी सरकार ने कांग्रेस द्वारा बनाए गए संस्थानों को कमजोर किया है। RSS-BJP नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज, संविधान, अशोक चक्र और वंदे मातरम् का अनादर किया है। वे लोगों के अधिकारों को दबाते हैं, स्वतंत्रता आंदोलन से उनका कोई लेना-देना नहीं है, और आज वे लोगों के अधिकार छीन रहे हैं।
  • शशि थरूर- कांग्रेस 140 साल पुरानी पार्टी है। हमारे पास सीखने को बहुत कुछ है। हर संगठन को हमेशा बेहतर बनाने के कई तरीके होते हैं। दिग्विजय ने जो कहा वो उनसे पूछिए।
  • सचिन पायलट- विपक्षी पार्टी एकजुट है, लेकिन दिग्विजय सिंह की RSS की संगठनात्मक क्षमता के बारे में टिप्पणियों के बाद कांग्रेस के भीतर विवाद की अफवाहों के बीच सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है।
  • मणिकम टैगोर- X पर एक पोस्ट में, मणिक्कम टैगोर ने एक फुटबॉल मैच में एक ‘शानदार’ सेल्फ-गोल शेयर करते हुए लिखा कि मशहूर सेल्फ गोल। हमारे पास एक है। गोडसे के संगठन से नफरत के अलावा कुछ भी सीखने को नहीं है। 140 साल की कांग्रेस अभी भी युवा है, और नफरत से लड़ती है।

…………………………….

ये खबर भी पढ़ें…

पित्रोदा बोले-सरकार राहुल के विदेश दौरों की निगरानी कर रही:दूतावास के अधिकारी उनका पीछा करते हैं; विदेशी नेताओं से मिलने को मना करते हैं

ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने दावा किया है कि राहुल गांधी के विदेश दौरों के दौरान भारतीय दूतावास के अधिकारी उन पर नजर रखते हैं और कई बार विदेशी नेताओं से उन्हें न मिलने को कहा जाता है। पित्रोदा ने राहुल के दौरे को लेकर गुरुवार को इंडिया टुडे से बातचीत की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!