Congress 140th Foundation Day Shimla Jagat Singh Negi Targets BJP | शिमला में मंत्री नेगी बोले-कांग्रेस विचारधारा आज भी प्रासंगिक: BJP से एकता-अखंडता को खतरा; मॉब लिंचिंग की घटना चिंताजनक – Shimla News
हिमाचल बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी।
कांग्रेस की स्थापना की 140वीं वर्षगांठ पर शिमला के राजीव भवन में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। ‘संघर्ष, सेवा और समर्पण’ थीम पर आधारित इस सेमिनार की अध्यक्षता बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। इसमें पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रमों और देश के
.
नेगी ने कहा कि 140 साल बाद भी कांग्रेस की विचारधारा उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी आजादी के समय थी। आज देश को इसकी पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के बिना देश को शायद आजादी नहीं मिलती। उन्होंने संविधान की महत्ता पर जोर दिया, जिसके तहत लोगों को बोलने की आजादी, बराबरी का अधिकार और सभी धर्मों को समान सम्मान मिला है।
नेगी के अनुसार, कांग्रेस ने जिस लोकतंत्र को स्थापित और पोषित किया, वह आजादी के 76 साल बाद खतरे में है।
भाजपा पर बांटने का आरोप
जगत सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसकी विचारधारा देश को धर्म और जाति के नाम पर बांट रही है। यह देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं और संविधान पर सीधा हमला हो रहा है।
नेगी ने आरोप लगाया कि न्यायपालिका और चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं को एक सोची-समझी रणनीति के तहत कमजोर करने का प्रयास किया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियां सरकार के ‘तोते’ की तरह काम कर रही हैं और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लगातार सीमित होती जा रही है।
मॉब लिंचिंग की घटना पर जताई चिंता
नेगी ने मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश को एकजुट रखने के लिए सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलना आवश्यक है। जगत सिंह नेगी ने निष्कर्ष निकाला कि लोकतंत्र और संविधान पर मंडरा रहे खतरे को केवल कांग्रेस की विचारधारा ही समाप्त कर सकती है और पार्टी को इसी मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
वहीं मंत्री ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में यदि कोई छींक भी मारे तो भाजपा यहां उसको ऐसे बताती है कि कोई बम ब्लास्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि पीडीएनए के तहत जो पैसा मिला है वो 2023 का है। 2023 में प्राकृतिक आपदा से हिमाचल को 10000 करोड़ का नुकसान हुआ। केंद्र ने कहा कि हम 2500 करोड़ देंगे उसमें भी 500 करोड़ राज्य सरकार देगी। उसी के तहत जो 2000 करोड़ केंद्र ने देने थे।
केंद्र ने पूरा पैसा नहीं दिया
मंत्री आगे कहते हैं कि उसी की यह 608 करोड़ की दूसरी किश्त है। केंद्र सरकार से जो पीडीएनए कानून के तहत हिमाचल प्रदेश को पैसा मिलना था यह वही है और वो भी पूरा नहीं है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। यह हिमाचल का हक है। उन्होंने कहा कि यह 2023 का पैसा मिला है 2024 और 25 का पैसा अभी तक 1 रुपया भी नहीं मिला है।
2025 में पीएम हवाई सर्वेक्षण के बाद 1500 करोड़ की घोषणा की है। नेगी ने सांसदों पर हमला करते हुए कहा कि हिमाचल की जनता ने जिनको दिल्ली में चुनकर भेजा है उन्हें हिमाचल के हितों की बात करनी चाहिए ना कि मोदी के गुणगान करने के लिए चुना है।

