17 animals found brutally slaughtered Nuh Mewat slaughterhouse | नूंह के बूचड़खाने में जा रहे 17 पशु बरामद: क्रूरता पूर्वक बांधकर लाए जा रहे थे पशु,आरोपी राजस्थान के रहने वाले – Nuh News
नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत नाई नंगला मोड पर बूचड़खाने में ले जाते हुए 17 पशुओं से भरी एक पिकअप को नगीना पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ पशुओं पर अत्याचार करने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें जमानत
.
राजस्थान के रहने वाले है आरोपी
जांच अधिकारी देवी सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ड्राइवर पवन नायक पुत्र प्रेमराज निवासी शिवदाशपुरा थाना शिवदासपुरा जिला जयपुर राजस्थान सहयोगी शहजाद पुत्र बाबुदीन निवासी मलारना डूंगर थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर राजस्थान दोनों एक पिकअप गाड़ी में कुछ पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरकर ला रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को रुकवा लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 17 पशु बेरहमी से बंधे हुए थे। जिन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए पशु।
नियमों का उल्लंघन कर रहे बूचड़खाने
जानकारी के मुताबिक मांडीखेड़ा में स्थित दोनों बूचड़खाने फिलहाल नियमों के उल्लंघन की सारी हदें पार कर रखी हैं।गौरतलब है कि पशु क्रूरता अधिनियम का यहां पर हर रोज उल्लंघन किया जा रहा है। रात के समय में दर्जनों गाड़ियां यहां पर नियमों का उल्लंघन करते हुए आती हैं। यहां के दर्जनों लोगों ने इस संबंध में कई बार प्रदर्शन भी किया था लेकिन ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पशुओं को बेरहमी से भरकर यह इन बूचड़खानों में ले जाते हैं। जहां पर इनका कत्ल किया जाता है। पशु क्रूरता अधिनियम की पूरी तरह से यहां पर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

