Hats off to… 1175 new Chartered Accountants get membership | हैट्स ऑफ… 1175 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को मेंबरशिप – Jaipur News

Hats off to… 1175 new Chartered Accountants get membership | हैट्स ऑफ… 1175 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को मेंबरशिप – Jaipur News



चेहरों पर खुशी, आंखों में आत्मविश्वास और हाथों में डिग्री। सोमवार को बिड़ला ऑडिटोरियम का नजारा कुछ ऐसा ही था। सीए दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स अपने पैरेंट्स के साथ पहुंचे और मंच पर मेंबरशिप सर्टिफिकेट पाकर गर्व महसूस किया। दोस्तों संग सेल्फी लेते,

.

जयपुर में सर्टिफिकेट वितरण का समन्वय सीए सतीश कुमार गुप्ता और सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल ने किया। समारोह दो पारियों में हुआ, पहली पारी में प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट-वन) मुख्य अतिथि रहे, जबकि दूसरी पारी के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. सतीष पूनिया थे। राजस्थान के वे सदस्य, जिन्हें 16 से 30 नवंबर के बीच मेंबरशिप मिली थी (क्रम संख्या 483401 से 487796), उन्हें सर्टिफिकेट दिए गए।

जयपुर मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

}अलवर से आए बकुल गुप्ता ने बताया कि मेरी ऑल इंडिया रैंक थ्री है। ऑनलाइन कोचिंग और आर्टिकलशिप के साथ क्लासेज खत्म की। घर में कोई भी सीए नहीं है। आज यह डिग्री पाकर बहुत खुश हूं।

}गगन खंडेलवाल ने बताया कि एआईआर 38 है। मैं रोजाना 11 घंटे स्टडी करता था। अब मेरा मिशन कॉर्पोरेट वर्ल्ड में जॉइन करना है।

}हिंडौन से ज्योति अग्रवाल अपने परिवार के साथ डिग्री लेने आईं। उनकी मां ने कहा- इस मुकाम पर पहुंचने के लिए मैंने और बेटी ने संघर्ष किया है। इसके दादा-दादी सीए बनाने के खिलाफ थे। वे इसे घर से बाहर नहीं भेजना चाहते थे, लेकिन मैं अपनी बात पर अडिग रही। मेरा मानना है कि जिंदगी में संघर्ष करना जरूरी है। बिना संघर्ष जिंदगी में कुछ नहीं है।

समारोह के दौरान यह घोषणा की गई कि आर्टिकलशिप कर रहे स्टूडेंट्स के लिए 1 जनवरी 2026 से ई-डायरी सिस्टम लागू किया जाएगा। अब स्टूडेंट्स को मैन्युअल अटेंडेंस नहीं देनी होगी, बल्कि संस्थान के पोर्टल पर जाकर अपनी उपस्थिति और काम की डिटेल ऑनलाइन ई-डायरी में दर्ज करनी होगी। स्टाइपेंड की डिटेल भी इसी सिस्टम के माध्यम से कैप्चर होगी। बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन डॉ. (सीए) रोहित रूवाटिया अग्रवाल ने बताया कि इसमें 45 दिन की विंडो होगी- 15 दिन स्टूडेंट्स, 15 दिन प्रिंसिपल और बाकी 15 दिन ऑटोमैटिक अपलोड के लिए रखे जाएंगे। इससे दो साल की आर्टिकलशिप में छात्रों ने क्या-क्या सीखा, उसका पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन मेंटेन रहेगा।

1 जनवरी से लागू होगा ई-डायरी सिस्टम

convocation

बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन, सीए बनने की खुशी को अलग-अलग अंदाज में किया बयां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!