‘A unique saga of religion, bravery and sacrifice – Guru Gobind Singh Ji and the 4 Sahibzadas’ | ‘धर्म, शौर्य और त्याग की अनुपम गाथा- गुरु गोबिंद सिंह जी और 4 साहिबजादे’ – Jalandhar News

‘A unique saga of religion, bravery and sacrifice – Guru Gobind Singh Ji and the 4 Sahibzadas’ | ‘धर्म, शौर्य और त्याग की अनुपम गाथा- गुरु गोबिंद सिंह जी और 4 साहिबजादे’ – Jalandhar News



.

आर्य समाज मंदिर, शहीद भगत सिंह नगर में साहिबजादों के बलिदान दिवस के अवसर पर विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ के मुख्य यजमान तरुण सिंह बेदी, मुस्कान बेदी, हरविंदर सिंह, रविंद्र कौर, सुरेंद्र कुमार कालिया, किरण कालिया एवं राज सेठ रहे। सभी यजमानों ने यज्ञ वेदी पर आहुतियां डालकर श्रद्धापूर्वक यज्ञ में भाग लिया।

यज्ञ को आचार्य सुशील आर्य व वेदपाठी अनुराग विद्यालंकार ने विधिपूर्वक संपन्न करवाया। इसके उपरांत भारती शर्मा ने यज्ञ प्रार्थना प्रस्तुत की, जबकि सुरेंद्र सिंह गुलशन ने साहिबजादों के बलिदान पर आधारित भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर आचार्य सुशील आर्य ने कहा कि चार साहिबजादे गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्र थे, जिन्होंने सिख इतिहास में अद्वितीय और अमर बलिदान प्रस्तुत किया। बड़े साहिबजादों ने धर्म की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की, जबकि छोटे साहिबजादों की शहादत इतिहास की सबसे हृदयस्पर्शी घटनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने जीवन में अनेक कष्ट सहते हुए भी कभी अधर्म के आगे सिर नहीं झुकाया और मानवता को सत्य, धर्म और आत्मसम्मान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

उधमपुर से पधारे आचार्य यद्दविंदर ने ईश्वर भक्ति पर आधारित भजन प्रस्तुत कर समस्त आर्य समाज को ईश्वर भक्ति का संदेश दिया। सभा के अंत में प्रधान रणजीत आर्य ने सभी उपस्थित महानुभावों का धन्यवाद किया । कार्यक्रम का मंच संचालन हर्ष लखनपाल ने किया।

इस अवसर पर डॉ. सुधीर शर्मा, जसप्रीत सिंह जौली, हरप्रीत कौर, सुरेंद्र खन्ना, ओम प्रकाश मेहता, चौ. हरि चंद, राजीव शर्मा, अनिल कोहली, विजय चावला, तृप्ता चावला, सच्चिदानंद सिंह, सुभाष आर्य, सरीता आर्य, सुनीता रानी, अनु आर्या, अनिल भसीन, कंचन भसीन, विधु भसीन, अशोक टंडन उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!