Bhiwani factory fire due to a short circuit update | भिवानी की फैक्ट्री शॉर्ट सर्किट से जली: घंटों आग पर काबू पाने के लिए लगी 20 से अधिक गाड़ियां, पड़ोसी जिलों से बुलाई – Bhiwani News
भिवानी के सेक्टर 21 स्थित फैक्ट्री में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी अनूप कुमार
भिवानी के रोहतक रोड स्थित सेक्टर 21 की बर्तन धोने का जूना बनाने की फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए पड़ोसी जिलों से करीब 20 से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां बुलानी पड़ी। जिन्होंने करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग शार्ट सर्किट के
.
भिवानी के सेक्टर 21 स्थित एक बर्तन साफ करने के जूना बनाने की फैक्ट्री में बुधवार देर शाम को अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं आग को देखकर आसपास के 5 जिलों से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गई।
इधर, मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डीएसपी अनूप कुमार भी मौके पर पहुंचे। साथ ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
आसपास की फैक्ट्रियों को बचाया
सेक्टर 21 में स्थित फैक्ट्री नंबर 123 में आग लगी है। वहीं इसके आसपास में भी कई फैक्ट्री हैं, जिनमें भी आग का खतरा होने के चलते पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने सावधानी बरती है। साथ ही दूसरी फैक्ट्रियों में आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि किसी भी तरह आग समय रहते नियंत्रित की जा सके। इस आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। जिनकी मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
5 जिलों से बुलाई दमकल की गाड़ी
डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि 123 नंबर फैक्ट्री में आग लग गई। इसकी सूचना पर दमकल की गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची। आग को बुझाने के लिए हिसार, हांसी, महम, जींद व चरखी दादरी को भी सूचित किया। यहां से करीब 20-25 गाड़ियां मंगवाई। यह बर्तन साफ करने का जूना बनाने की फैक्ट्री है। प्राथमिक दृष्टि से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है। फैक्ट्री में ऊपर व नीचे दोनों जगह आग लगी है।

