Passengers waiting for the train today, Mahakal Express will arrive tomorrow. | आज ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री,कल आएगी महाकाल एक्सप्रेस: झांसी में मुम्बई राजधानी भी समेत 28 ट्रेन लेट पहुंचीं, वंदे भारत ने भी कराया इंतजार – Jhansi News

Passengers waiting for the train today, Mahakal Express will arrive tomorrow. | आज ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री,कल आएगी महाकाल एक्सप्रेस: झांसी में मुम्बई राजधानी भी समेत 28 ट्रेन लेट पहुंचीं, वंदे भारत ने भी कराया इंतजार – Jhansi News


धुंध ने सुस्त कर दी ट्रेनों की रफ्तार।

झांसी समेत पूरे उत्तर भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हो रही धुंध ने वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों की रफ्तार को भी सुस्त कर दिया है। वहीं, इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस का हाल और भी खराब है।

.

ये ट्रेन गुरुवार को झांसी पहुंचनी थी लेकिन कोहरे के चलते अब ये गाड़ी शुक्रवार को 12 घंटे की देरी से पहुंचेगी। ऐसे में जिन यात्रियों को इस ट्रेन से सफर करना था, उन्होंने अपने बिस्तर स्टेशन पर ही लगाए।

दो तस्वीरों में देखें झांसी स्टेशन का हाल…

कोहरे के चलते धुंधला हो गया झांसी स्टेशन का नाम।

सर्दी में प्लेटफार्म पर रात काट रहे यात्री।

नया साल 2026 आया तो रेल यात्रियों को उम्मीद थी कि ट्रेनों का संचालन रफ्तार पकड़ेगा और उन्हें लंबे इंतजार से भी छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन नए साल के आगाज के साथ ट्रेनें अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही हैं। गुरुवार को जम्मू, पंजाब, दिल्ली, बरौनी, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर की ओर से चलकर झांसी पहुंचने वालीं ट्रेनें एक-एक दिन की देरी से पहुंच रही हैं।

एक्सप्रेस और सुरफास्ट ट्रेनें उतनी देरी से नहीं पहुंचीं, जितनी देरी से प्रीमियम और हर परिस्थिति में रफ्तार कायम रखने वालीं ट्रेनें झांसी पहुंचीं। इसको लेकर झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है। बोले हमारा (भारतीय रेल) उद्देश्य है और सबसे बड़ी जिम्मेवारी ये है कि ट्रेनों का संचालन सुरक्षित हो।

सर्दी में कई बार रेल फ्रैक्चर भी होते हैं तो ऐसे में ट्रेनों को सुरक्षित रफ्तार से ही चलाया जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि अकेले मंडल से नहीं बल्कि अपने शुरुआती स्टेशन से भी ट्रेनों को रिशेड्यूल कर चलाया जा रहा है, जिसके चलते वह देरी से पहुंच रही हैं।

ट्रेनों के लेट होने की सूचना से मायूस हैं यात्री।

लेट पहुंचने वालीं ट्रेनों की लिस्ट देखें…

• महाकाल एक्सप्रेस 12 घंटे।

• सचखंड एक्सप्रेस 6.30 घंटे।

• भोपाल एक्सप्रेस 5 घंटे।

• लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 5 घंटे।

• पातालकोट एक्सप्रेस 4.30 घंटे।

• दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस 4 घंटे।

• झेलम एक्सप्रेस 4 घंटे।

• तेलंगाना एक्सप्रेस 4 घंटे।

• गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 4 घंटे।

• महाकौशल एक्सप्रेस 3.30 घंटे।

• मुम्बई राजधानी 3.30 घंटे।

• केरला एक्सप्रेस 3.30 घंटे।

• इंदौर एक्सप्रेस 3 घंटे।

• राप्तीसागर एक्सप्रेस 3 घंटे।

• अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 3 घंटे।

• जबलपुर एक्सप्रेस 2 घंटे।

• अंत्योदय एक्सप्रेस 2 घंटे।

• मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस2 घंटे।

• लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे।

• भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस 1.30 घंटे।

• रानी कमलापति वंदे भारत 1.30 घंटे।

• खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटे।

• गतिमान एक्सप्रेस 40 मिनट।

• हीराकुंड एक्सप्रेस 1 घंटे।

• उत्कल एक्सप्रेस 1.30 घंटे।

• बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस 1.30 घंटे।

• पुष्पक एक्सप्रेस 1 घंटे।

नोट: अन्य ट्रेनें भी 30 मिनट से 1 घंटे की देरी से चल रही हैं। हालांकि, अभी वह और ज़्यादा लेट हो सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!