recitation of 125 lakh hanuman chalisa begins in Bhilwara | भीलवाड़ा में सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ शुरू: सर्व मंगल की कामना के साथ 101 पंडितों ने बालाजी मंदिर में शुरू किया अनुष्ठान – Bhilwara News

recitation of 125 lakh hanuman chalisa begins in Bhilwara | भीलवाड़ा में सवा लाख हनुमान चालीसा के पाठ शुरू: सर्व मंगल की कामना के साथ 101 पंडितों ने बालाजी मंदिर में शुरू किया अनुष्ठान – Bhilwara News


बालाजी मंदिर में 101 पंडितों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हो चुका है

भीलवाड़ा के बालाजी मार्केट स्तिथ बालाजी मंदिर में आज से सवा लाख अखंड हनुमान चालीसा पाठ शुरू हुए। आयोजन में भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के 101 पंडित अलग-अलग पारियों में अखंड सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ कर रहे हैं। साथ ही बजरंग मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, ब

.

हनुमान चालीसा पाठ करते हुए पंडितों पर पुष्पवर्षा करते मंदिर के पुजारी

16 जनवरी को होगी पूर्णाहुति

मंदिर के पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया- शहर की विभिन्न मंडलियां भजन प्रस्तुत करेंगी। आखिरी दिन 16 जनवरी को पाठ की पूर्णाहुति पर एक कुंडीय हवन होगा। सर्वमंगल कामना के लिए भक्तजन आहुतियां देंगे।

उसके बाद हनुमान चालीसा के पाठ करने वाले 101 पंडितों की विदाई के साथ ही उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। दो पारियों में होने वाले पाठ के तहत हर पारी में 80-80 पंडित पाठ करेंगे।

बालाजी की प्रतिमा के सामने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा पाठ किए जा रहे हैं

रामदरबार का आकर्षक श्रृंगार किया गया

रामलला की नूतन मूर्ति स्थापन से हुई शुरुआत पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया- अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की नूतन मूर्ति स्थापन की मंगल कामना को लेकर भक्ति की जो लौ पिछले साल जली, वह इस साल और अधिक भव्यता से प्रज्ज्वलित होने जा रही है। गत साल यह अनुष्ठान19 दिवसीय था, लेकिन इस बार इसे 14 दिनों की अवधि में किया जाएगा। इसका शुभारंभ आज पौष शुक्ल पूर्णिमा, शनिवार 3 जनवरी को शुभ मुहूर्त में किया गया।

बालाजी महाराज को रजत चोला चढ़ा कर स्वर्ण मुकुट धारण करवाया

दो पारियों में होगा आयोजन

आयोजन की कमान पंडित आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता और आचार्य सच्चिदानंद झा के आचार्यत्व में रहेगी। सबसे पहले गणेश अंबिका पूजन कर मंदिर की सभी देव प्रतिमाओं का अभिषेक-पूजन किया गया,उसके बाद पंडितों का वरण कर अनुष्ठान का विधिवत श्रीगणेश किया गया। इस महायज्ञ में पंडित रोज दो पारियों में सुबह 9 से 1 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक सस्वर पाठ करेंगे।

राम दरबार का आकर्षक श्रृंगार किया गया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!