Gorakhpur Railway alert regarding Khichdi Mela | खिचड़ी मेला को लेकर गोरखपुर रेलवे अलर्ट: ड्रोन और डॉग स्क्वाड से होगी निगरानी, नकहा में रुकेंगी कई ट्रेन – Gorakhpur News
मकर संक्रान्ति के अवसर पर गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। हर वर्ष खिचड़ी मेला के दौरान उत्तर प्रदेश और
.
नकहा जंगल स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैगेज स्कैनर और सीसीटीवी की निगरानी में लगे कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने मेला में आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सहयोग करें और नियमों का पालन करें।

