Bikaner ACB’s major action | बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई: कृषि कुएं की वीसीआर सेटलमेंट के नाम पर रिश्वत लेते बिजली कार्मिक गिरफ्तार – Bikaner News
कृषि कुएं की वीसीआर के सेटलमेंट के नाम पर लाखों रुपए की रिश्वत लेते हुए चूरू एसीबी की टीम ने श्रीडूंगरगढ़ में एक बिजली कार्मिक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहायक अभियंता ऊपनी कार्यालय में एसीबी सीआई महेंद्र कुमार मय टीम ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार क
.
1.45 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया कार्मिक
एसीबी एडिशनल एसपी महावीर शर्मा ने बताया कि टीम ने मौके से 1 लाख 45 हजार रुपए की राशि बरामद की है और आरोपी कार्मिक विनोद पूनियां को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी किसान से वीसीआर सेटलमेंट के बदले यह राशि ले रहा था।
3.54 लाख की वीसीआर को 1.45 लाख में सेटल करने का सौदा
आरोपी कार्मिक ने लिखमीसर उत्तरादा निवासी किसान के कृषि कुएं पर 3 लाख 54 हजार रुपये की वीसीआर का सेटलमेंट करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शुरुआत में 3.54 लाख की वीसीआर को 1.50 लाख में सेटल करने की बात कही गई।
मोलभाव के बाद 1.45 लाख में तय हुआ सौदा
किसान द्वारा राशि कम करने के आग्रह पर सौदा 1 लाख 45 हजार रुपए में तय हुआ। आरोपी ने वीसीआर के बदले 1 लाख 15 हजार रुपए का नोटिस भी जारी करवा दिया था। आरोपी 1 लाख 45 हजार रुपए में से 1 लाख 15 हजार रुपए विभाग में जमा करवा रहा था, जबकि शेष 30 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले रहा था। एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और पूरी राशि जब्त कर ली।
टीम ने मौके पर ही की कार्रवाई
एसीबी टीम ने सहायक अभियंता ऊपनी कार्यालय में दबिश देकर आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और रिश्वत की राशि जब्त की। आगे की कार्रवाई जारी है।

