Dead body of a youth found in Ghaghra river of Mau | मऊ की घाघरा नदी में मिला युवक का शव: आजमगढ़ का रणविजय घर से 22 दिन से लापता था – Mau News

Dead body of a youth found in Ghaghra river of Mau | मऊ की घाघरा नदी में मिला युवक का शव: आजमगढ़ का रणविजय घर से 22 दिन से लापता था – Mau News


अमित चौहान | मऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में सोमवार सुबह घाघरा नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, जिसमें मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौली इब्राहिमपुर गांव निवासी रणविजय सिंह (38) के रूप में हुई।

शव की पहचान होते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणविजय सिंह बीते 14 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो 20 दिसंबर को स्थानीय थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी।

मृतक के पिता रामसमुज सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना तब मिली जब सुहब गांव के एक युवक के मोबाइल पर थाना दोहरीघाट से फोन आया। फोन के जरिए बताया गया कि घाघरा नदी में एक शव मिला है, जिसकी पहचान रणविजय सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि रणविजय खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में उसकी पत्नी और एक बेटा है। वह घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पिता ने कहा कि परिवार को कभी अंदेशा नहीं था कि रणविजय ऐसा कोई कदम उठा सकता है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!