Cancelled trains will be restored from today and tomorrow, waiting will also be reduced. | रद्द ट्रेनें आज व कल से होंगी बहाल, वेटिंग भी कम होगी – Gwalior News

Cancelled trains will be restored from today and tomorrow, waiting will also be reduced. | रद्द ट्रेनें आज व कल से होंगी बहाल, वेटिंग भी कम होगी – Gwalior News


वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-3 पर काम चल रहा था जो निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया है। यहां पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर नई गिट्टी रहित पटरी बिछाने का काम किया जा रहा था। काम के चलते रेलवे ने पहले कई ट्रेनों को निरस्त, आंशिक

.

रेलवे के अनुसार प्लेटफार्म नंबर-3 पर आधुनिक तकनीक से तैयार की गई नई पटरी से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, रखरखाव कम होगा और यात्रियों की सुरक्षा भी बेहतर होगी। काम के दौरान यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए पहले से ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने जा रही है। इस निर्णय से खासतौर पर झांसी-आगरा, झांसी-इटावा जैसे रोजमर्रा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

साथ ही लंबी दूरी की कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को भी उनके मूल मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बहाली की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया था, उन्हें भी तय तिथि से पहले उनके मूल मार्ग पर बहाल किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!