MLA inspected Hasanpur CHC | हसनपुर सीएचसी का विधायक ने निरीक्षण किया: मरीजों से मिलकर शिकायतें सुनीं, अस्पताल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश – Samastipur News

MLA inspected Hasanpur CHC | हसनपुर सीएचसी का विधायक ने निरीक्षण किया: मरीजों से मिलकर शिकायतें सुनीं, अस्पताल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश – Samastipur News



विधायक राजकुमार राय निरीक्षण के दौरान।

समस्तीपुर जिले के हसनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण विधायक राजकुमार राय ने मंगलवार को किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सिविल सर्जन समस्तीपुर से फोन पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

.

निरीक्षण के क्रम में, विधायक राजकुमार राय ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों की शिकायतें सुनीं और सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात कर आपातकालीन सेवाओं के दौरान दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारियों को भी उचित निर्देश दिए।

विधायक ने आशा और ममता महिला स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय भुगतान के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने सिविल सर्जन समस्तीपुर से यह भी आग्रह किया कि अस्पताल परिसर में उनकी विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस सेवा को तत्काल प्रभाव से शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रखंड जदयू अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा, जदयू नेता राजकुमार आजाद, ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू, संजीव कुमार चौधरी, रंजन महतो, सुनील महतो सहित स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!