PM Modi will stay in Gujarat for three days | तीन दिन गुजरात में रहेंगे PM मोदी: सोमनाथ के उसी मैदान पर करेंगे सभा, जहां 14 साल पहले नर्मदा डैम के लिए किया था उपवास – Gujarat News

PM Modi will stay in Gujarat for three days | तीन दिन गुजरात में रहेंगे PM मोदी: सोमनाथ के उसी मैदान पर करेंगे सभा, जहां 14 साल पहले नर्मदा डैम के लिए किया था उपवास – Gujarat News


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सोमनाथ में होने वाले ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में भी शामिल होंगे। यहां पीएम की 2 किमी लंबी स्वाभिमान यात्रा भी निकलेगी। करीब 2 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी

.

सद्भावना मैदान 14 साल पहले किया था उपवास सद्भावना मैदान का अपना ऐतिहासिक महत्व है। वर्ष 2012 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने नर्मदा डैम की ऊंचाई बढ़ाने के मुद्दे पर हुए जन आंदोलन के दौरान इसी स्थान पर सद्भावना उपवास रखा था। तब से यह मैदान ‘सद्भावना मैदान’ के नाम से पहचाना जाता है।

पीएम के स्वागत के लिए दीवारों की सजावट की जा रही है।

पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने सोमनाथ पहुंच गए हैं। राज्य के चार मंत्री भी पीएम की जनसभा की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं, गुजरात पुलिस के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियों का निर्णय पीएम मोदी की गुजरात यात्रा के अलावा फ्लॉवर शो और संक्रांति त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

पीएम मोदी के कार्यक्रमों का शेड्यूल

10 जनवरी

  • शाम 6 बजे सोमनाथ पहुंचेंगे।
  • सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल होंगे।
  • सोमनाथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

सोमनाथ के सद्भावना मैदान पर पीएम की जनसभा की तैयारियां।

11 जनवरी

  • सोमनाथ महादेव के दर्शन करेंगे।
  • मंदिर में जलाभिषेक, ध्वजापूजा,सोमेश्वर महापूजा और वैदिक पूजा करेंगे।
  • 2 किमी लंबी स्वाभिमान यात्रा में शामिल होंगे।
  • सद्भावना ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • सोमनाथ से राजकोट के लिए रवाना होंगे
  • सौराष्ट्र-कच्छ रीजनल वायब्रेंट समिट की शुरुआत करेंगे।
  • ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे।
  • राजकोट से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

पीएम के सोमनाथ मंदिर की यह तस्वीर 2 मार्च, 2025 की है।

12 जनवरी

  • एयरपोर्ट पर जर्मना के चांसलर का स्वागत करेंगे।
  • साबरमती रिवरफ्रंट पर काइट फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे।
  • फ्लॉवर शो का जायजा लेंगे
  • छोटा सा रोड शो करेंगे।
  • जर्मनी चांसलर के साथ गांधी आश्रम जाएंगे।
  • मेट्रो और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के अधिकारियों से चर्चा करेंगे।
  • मेट्रो ट्रेन में बैठकर महात्मा मंदिर जाएंगे।
  • महात्मा मंदिर तक नए मेट्रो रूट का शुभारंभ करेंगे।
  • महात्मा मंदिर में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!