Car riders stole a Bolero pickup parked outside a shop. | कार सवारों ने दुकान के बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप चुराई – Ludhiana News

Car riders stole a Bolero pickup parked outside a shop. | कार सवारों ने दुकान के बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप चुराई – Ludhiana News


.

मिलरगंज इलाके में वेल्डिंग सामग्री की एक दुकान के बाहर खड़ी बोलेरो पिकअप चोरी हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है, जिसकी पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सौरव गुप्ता ने बताया कि उनकी इलाके में वेल्डिंग मटीरियल की दुकान है और बोलेरो पिकअप का इस्तेमाल रोजाना सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए किया जाता था। रोज की तरह उन्होंने वाहन दुकान के बाहर खड़ा किया था।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात करीब एक बजे एक कार में सवार होकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले आसपास की रेकी की और फिर बोलेरो पिकअप के दरवाजे का शीशा तोड़ा। इसके बाद आरोपियों ने वाहन स्टार्ट किया और मौके से फरार हो गए। सुबह जब सौरव गुप्ता दुकान पर पहुंचे तो बोलेरो पिकअप गायब मिली। आसपास पूछताछ करने और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चोरी की पुष्टि हुई।

पीड़ित का कहना है कि इस वारदात से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि यह वाहन उनके रोजमर्रा के कारोबार के लिए बेहद जरूरी था। सौरव गुप्ता ने थाना डिवीजन नंबर-6 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!