Hunger strike for installation of Lord Krishna idol/Bharatpur/Ford/Bihari ji temple | भगवान कृष्ण की मूर्ति की स्थापना के लिए भूख हड़ताल: खंडित मूर्ति के विसर्जन की मांग, BJP की पूर्व पार्षद ने 6 महीने पहले कलेक्टर को दिया था ज्ञापन – Bharatpur News

Hunger strike for installation of Lord Krishna idol/Bharatpur/Ford/Bihari ji temple | भगवान कृष्ण की मूर्ति की स्थापना के लिए भूख हड़ताल: खंडित मूर्ति के विसर्जन की मांग, BJP की पूर्व पार्षद ने 6 महीने पहले कलेक्टर को दिया था ज्ञापन – Bharatpur News


सिनसिना बुर्ज पर भगवान श्री कृष्ण की नई मूर्ति की स्थापना की मांग को लेकर भूख हड़ताल।

भरतपुर के किले स्थित सिनसिना बुर्ज पर कृष्ण भगवान की नई मूर्ति की स्थापना को लेकर बीजेपी की पूर्व पार्षद धरना दे रहीं हैं। उन्हें भूख हड़ताल शुरू किए 24 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया है। उनकी मांग है कि सिनसिना बुर्ज पर लगी भगवान श्री कृष्ण की खंडित

.

नई मूर्ति की स्थापना के लिए कलेक्टर को दिया था ज्ञापन

धरने पर बैठी बीजेपी की पूर्व पार्षद जितेंद्र कौर ने बताया कि बिहारी जी मंदिर की परिक्रमा मार्ग में सिनसिना बुर्ज के पास श्री कृष्ण भगवान की पत्थर से बनी चरण पादुका काफी लंबे समय से खंडित है। करीब 6 महीने पहले जितेंद्र कौर ने इसी को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया था उसके बाद भी श्री कृष्ण भगवान की चरण पादुका को बदला नहीं गया।इसलिए वह कल दोपहर 3 बजे से धरने पर बैठ गई हैं।

मांग पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल खत्म नहीं करने की चेतावनी।

महाराजा सूरजमल ने स्थापित करवाई थी मूर्ति

जितेंद्र कौर ने बताया कि महाराजा सूरजमल ने जब भरतपुर को बसाया है। जब भरतपुर की स्थापना की गई तो, दो मूर्ति स्थापित की गई। वह सिनसिनवार थे इसलिए उन्होंने सिनसिना बुर्ज पर कृष्ण भगवान की मूर्ति स्थापित की थी। दूसरी मूर्ति हनुमान भगवान की स्थापित की गई थी। हनुमान जी मूर्ति भी खंडित हुई थी। वह सही करवा दी गई। अब कृष्ण भगवान की मूर्ति के चरण खंडित हैं। वह सही नहीं करवाए गए हैं। खंडित मूर्ति को घर में भी नहीं रखा जाता। अब शहर में कई विकास कार्य चल रहे हैं तो, सबसे पहले खंडित मूर्ति का विसर्जन होना चाहिए। उसके बाद नई मूर्ति की स्थापना होनी चाहिए।

मांग मानने के बाद ही धरना होगा खत्म

कृष्ण भगवान की नई मूर्ति की स्थापना को लेकर यह भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन है। आज प्रशासन के अधिकारी जितेंद्र कौर के पास पहुंचे। उनका कहना है कि वह मूर्ति को म्यूजियम में रखवा देते हैं। जबकि प्रशासन को वह मूर्ति विसर्जित कर देनी चाहिए। प्रशासन के अधिकारी मांग मानते हैं तो, ठीक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!