20,000 rupees looted from CSP operator in Jamtara | जामताड़ा में CSP संचालक से 20 हजार की लूट: भागते समय अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात – Jamtara News

20,000 rupees looted from CSP operator in Jamtara | जामताड़ा में CSP संचालक से 20 हजार की लूट: भागते समय अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात – Jamtara News



जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक से लूट की घटना सामने आई है। अपराधियों ने संचालक से लगभग 20 हजार रुपए लूट लिए और भागते समय हवाई फायरिंग भी की।

.

यह घटना कुरुवा गांव के जोरिया के पास हुई। पिपरासोल में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले नारायण पंडित कुरुवा बैंक से पिपरासोल लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।

अपराधियों ने नारायण पंडित से करीब 20 हजार रुपए छीन लिए। जब ग्रामीण शोर सुनकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। लूट के दौरान अपराधियों ने पीड़ित का बैग भी छीन लिया, जिसमें नगदी के साथ चेकबुक और मोबाइल फोन भी था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित नारायण पंडित ने पुलिस को बताया कि जोरिया के पास तीन अपराधियों ने उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित के भाई कृष्ण मोहन पंडित ने बताया कि वे दोनों भाई बैंक में साथ थे। वह ड्राफ्ट बनाने के लिए रुक गए थे और उनका भाई आगे निकल गया था, जिसके बाद यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि शोर मचाने पर भागते हुए अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और फरार हो गए।

मामले को लेकर जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लगोरी ने कहा कि यह छिनतई की घटना है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!