Kurukshetra man duped 5 lakh pretext family visa | Kurukshetra news update | कुरुक्षेत्र में फैमिली वीजा का झांसा देकर 5 लाख ठगे: कनाडा भेजने का दिया लालच, पैसे वापसी में दिया फर्जी चेक, पासपोर्ट भी नहीं लौटाए – Kurukshetra News
कनाडा का फैमिली वीजा देने के नाम पर ठगी। प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में परिवार को कनाडा भेजने के नाम पर पड़ोसी ने 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। वीजा नहीं लगने पर आरोपी ने पैसे लौटाने के लिए फर्जी साइन वाला चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। आरोपी ने पड़ोसी को कनाडा में नौकरी दिलाने और अमेरिका भेजने का झां
.
निशान सिंह निवासी बगथला ने शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके गांव का धर्मबीर सिंह उसके घर आया और उसकी फैमिली को कनाडा भेजने का लालच दिया। धर्मबीर ने उसकी पत्नी कुलजीत कौर और बेटे गुरकीरत सिंह को 3 महीने में कनाडा का वीजा दिलवाने का वादा किया।
30 लाख रुपए मांगे
इसके लिए आरोपी ने 30 लाख रुपए मांगे, जिसमें 5 लाख रुपए एडवांस और बाकी वीजा आने पर देने की बात तय हुई। आरोपी की बातों में आकर उसने अपनी पत्नी व बेटे के पासपोर्ट आरोपी को दे दिए। 27 जून 2024 को उसने कुल 5 लाख रुपए आरोपी को सौंप दिए।
पासपोर्ट भी नहीं लौटाए। प्रतीकात्मक फोटो।
फिंगरप्रिंट के बाद टालमटोल
अगले ही महीने 8 जुलाई को आरोपी ने चंडीगढ़ में पत्नी और बेटे के फिंगरप्रिंट करवाए गए, लेकिन उसके बाद आरोपी ने वीजा नहीं लगवाया। फोन पर बातचीत करने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। उसने आरोपी से अपने पासपोर्ट और पैसे वापस मांगे। करीब एक साल बाद भी आरोपी ने नहीं लौटाए।
पंचायत में चेक दिया
अगस्त 2025 में उनकी पंचायत हुई। पंचायत में आरोपी ने वीजा नहीं लगवाने पर 5 लाख का पोस्टडेटेड चेक जारी किया। चेक पर 10 सितंबर 2025 की तारीख डाली गई और हस्ताक्षर किए। साथ ही जल्द पासपोर्ट लौटाने का वादा किया।
पुलिस ने FIR दर्ज की
उसने चेक काे बैंक में लगाया, लेकिन वह कैश नहीं हुआ, क्योंकि आरोपी ने चेक पर गलत साइन किए थे। आरोपी ने उनके पासपोर्ट भी नहीं लौटाए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

